Newsआष्टाइछावरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर: 9 लाख 97 हजार 959 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, तैयारियां पूर्ण

सीहोर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत प्रदेश के साथ ही जिले में भी 17 नवंबर को मतदान होगा। जिले में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि जिले की चारों विधानसभा में मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1238 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें बुधनी में 363, आष्टा में 335, इछावर में 275 तथा सीहोर में 265 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कुल 6206 कर्मचारी मतदान संपन्न कराएंगे। मतदान कराने वाले कर्मचारियों में 4719 पुरूष तथा 1487 महिला कर्मी है।
90 पोलिंग बूथ का 661 महिला कर्मी करेंगी संचालन-
जिले में 90 ऐसे मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनका पूरी तरह संचालन महिला कर्मी करेंगी। इन पोलिंग बूथ में 661 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन महिला कर्मियों को सुचारू रूप से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। बुधनी विधानसभा में महिला कर्मियों द्वारा संचालित 20 मतदान केन्द्रों में 162 महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार आष्टा में महिला कर्मियों द्वारा संचालित 25 मतदान केन्द्रों में 160 महिला कर्मियो, इछावर के 15 मतदान केन्द्रों में 60 महिला कर्मियों तथा सीहोर में 40 मतदान केन्द्रों में 279 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मतदान के लिए 1487 महिला कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी-
जिले की चारों विधानसभा में मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 1487 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधनी विधानसभा से 402, आष्टा से 366, इछावर से 184 तथा सीहोर से 535 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 327 माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किए गए हैं। इन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। बुधनी में 118, आष्टा में 74, इछावर में 23 तथा सीहोर में 139 माइक्रो आर्ब्जरवर नियुक्त किए गए है। जिले में कुल 129 सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं, जिसमें बुधनी में 45, आष्टा में 36, इछावर में 25 तथा सीहोर 23 सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं।
क्रिटिकल मतदान केन्द्र –
जिले की चारों विधानसभा के 1238 मतदान केन्द्रों में 17 वल्नरेबल तथा 307 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं। बुधनी विधानसभा में 122, आष्टा में 61, इछावर में 62 तथा सीहोर में 62 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं। इन मतदान केन्द्रों के साथ ही 626 केन्द्रों पर सीसीटीवी, वेबकॉस्टिंग तथा 200 केन्द्रों पर माइक्रो आर्ब्जवर की व्यवस्था तथा 90 मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए एफएसटी, एसएसटी तथा वीएसटी दलों द्वारा सघन जांच एवं निगरानी की जा रही है। जिले में कुल 16 एफएसटी, 26 एसएसटी, 4 वीवीटी तथा 8 वीएसटी दलों द्वारा निगरानी की जा रही है। बुधनी विधानसभा में जांच के लिए 5 एफएसटी, 8 एसएसटी, एक वीवीटी तथा दो वीएसटी दलों द्वारा निगरानी की जा रही है। इसी प्रकार आष्टा में 4 एफएसटी, 7 एसएसटी, एक वीवीटी तथा दो वीएसटी दलों द्वारा निगरानी की जा रही है। इछावर में 3 एफएसटी, 5 एसएसटी, एक वीवीटी तथा दो वीएसटी दलों द्वारा निगरानी की जा रही है। सीहोर में 4 एफएसटी, 6 एसएसटी, एक वीवीटी तथा दो वीएसटी दलों द्वारा निगरानी की जा रही है। जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 4067 सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रीय रिजर्व बल की 10 कंपनी, एसएफ की दो कंपनी, 1150 होमगार्ड जवान, 600 पुलिस बल, 172 वनरक्षक, 850 कोटवार, 65 एनसीसी छात्रों तथा औद्योगिक सुरक्षा कंपनियों के 150 जवानों को तैनात किया गया है।
जिले में कुल मतदाताओं की संख्या-
जिले की चारों विधानसभा में कुल 9 लाख 97 हजार 959 मतदाता हैं। इनमें से 5 लाख 14 हजार 865 पुरूष मतदाता, 4 लाख 83 हजार 76 महिला मतदाता तथा 18 अन्य मतदाता है। जिले में जेण्डर रेशो 938 है तथा ईपी रेशो 63.34 है।
बुधनी विधानसभा में कुल 274219 मतदाता हैं, जिनमें 141883 पुरूष मतदाता, 132329 महिला मतदाता और 07 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 933, इपी रेशो 64.42, पीडब्ल्यूडी मतदाता 4556, एवं18 से 19 वर्ष के 11669 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3733 मतदाता हैं।
आष्टा विधानसभा में कुल 277070 मतदाता हैं, जिनमें 143156 पुरूष मतदाता, 133912 महिला मतदाता और 02 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 935, इपी रेशो 6308, पीडब्ल्यूडी मतदाता 5071 तथा 18 से 19 वर्ष के 13864 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 5182 मतदाता हैं।
इछावर विधानसभा में कुल 225144 मतदाता हैं, जिनमें 117071 पुरूष मतदाता, 108071 महिला मतदाता और 02 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 923, इपी रेशो 63.20, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2009, एवं 18 से 19 वर्ष के 11332 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3873 मतदाता हैं।
सीहोर विधानसभा में कुल 221526 मतदाता हैं, जिनमें 112755 पुरूष मतदाता, 108764 महिला मतदाता और 07 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 965, इपी रेशो 62.49, पीडब्ल्यूडी मतदाता 4630 तथा 18 से 19 वर्ष के 10430 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3088 मतदाता हैं।
उम्रवार मतदाताओं की संख्या –
जिले की चारों विधानसभाओं के कुल 9 लाख 97 हजार 959 मतदाताओं में 18-19 वर्ष के 47295, 20-29 वर्ष के 271599, 80 वर्ष से अधिक के 15876 मतदाता हैं। बुधनी विधानसभा के कुल 274219 मतदाताओं में 18-19 वर्ष के 11669 मतदाता, 20-29 वर्ष के 73279 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक के 3733 मतदाता हैं। इसी प्रकार आष्टा विधानसभा के कुल 277070 मतदाताओं में 18-19 वर्ष के 13864 मतदाता, 20-29 वर्ष के 74844 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक के 5182 मतदाता हैं। इछावर विधानसभा के कुल 225144 मतदाताओं में 18-19 वर्ष के 11332 मतदाता, 20-29 वर्ष के 63138 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक के 3873 मतदाता है। सीहोर विधानसभा के कुल 221526 मतदाताओं में 18-19 वर्ष के 10430 मतदाता, 20-29 वर्ष के 60338 मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक के 3088 मतदाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Hledáte způsoby, jak lépe pečovat o svou zahradu a vytvářet z ní úrodné prostředí? Jestliže chcete vědět o nových metodách pěstování plodin, péči o rostliny a výhodách používání přírodních hnojiv, může vás zajímat náš článek o fermerských praktikách a lifestylových tipů pro zahrádkáře. Klikněte zde pro další informace. 5 alternativ pro každého zahradníka, který vede blog o Růže po zimě: Tři důvody, proč se to stalo, Zdravé stravování je důležité pro každého z nás. Pokud máte rádi čerstvé ovoce a zeleninu, určitě oceníte výhody vlastní zahrady. V našem článku o férmasrtví a zahradničení najdete užitečné tipy a triky, jak si vytvořit vlastní zahrádku plnou nádherných plodů. Sledujte náš článek a naučte se, jak pěstovat některé z nejoblíbenějších plodin s minimálním úsilím. Můžete si přečíst článek zde.