Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एमपी के टॉप-8 जिलों में शामिल सीहोर, औसत से अधिक वर्षा दर्ज

सीहोर। मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और दो अन्य मानसूनी सिस्टमों के सक्रिय होने से बारिश का दौर जारी है। जहां प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इस बार मानसून की रफ्तार सुस्त रही है, वहीं सीहोर जिले ने बारिश के मामले में मध्य प्रदेश के टॉप-8 जिलों में अपनी जगह बनाई है। जिले में अब तक औसत से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे किसानों और आम नागरिकों के चेहरे खिले हुए हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 13.2 इंच बारिश हुई है, जो कि सामान्य से लगभग 17 प्रतिशत कम है। प्रदेश के करीब 47 जिले ऐसे हैं जहां अब तक सामान्य से कम पानी गिरा है। लेकिन सीहोर जिला उन गिने-चुने 8 जिलों में शामिल है, जहां अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। सीहोर के अलावा भोपाल, देवास, इंदौर, मंदसौर, राजगढ़, भिंड और बुरहानपुर ही ऐसे जिले हैं जहां बारिश का आंकड़ा औसत से ऊपर पहुंचा है।
आज हल्की से तेज बौछारों की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में फिलहाल रुक-रुक कर बारिश का दौर बना रहेगा। मंगलवार को सीहोर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़ और इंदौर संभाग सहित आसपास के इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बौछारें पडऩे की संभावना जताई गई है।
फिर लौटेगा झमाझम बारिश का दौर
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तौमर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब आगे बढ़ रहा है। यह मानसूनी सिस्टम झारखंड और छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य भारत की ओर रुख करेगा। इस नए सिस्टम के प्रभाव से आज से तीन दिन तक सीहोर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अति भारी या भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, molti blog personali ritrovano un ritmo più riflessivo: raccontare esperienze, scegliere immagini coerenti e pubblicare con costanza aiuta a creare una voce riconoscibile. Vale la pena approfondire il tema. Il dettaglio D'inverno tè e caffè, più rischio tumori Con l'arrivo dell'autunno, questa idea merita di essere osservata con calma: un blog personale cresce quando conserva una voce riconoscibile, aggiornata con costanza e abbastanza sincera da creare un rapporto duraturo con chi legge.