Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीलाइफस्टाइलविशेषसीहोर

सीहोर भाजपा संगठन चुनाव : 24 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, अब जिलाध्यक्ष का इंतजार…

- सीहोर नगर के सुदीप प्रजापति, सलकनपुर मंडल के बनवीर सिंह चंद्रवंशी, भैरूंदा मंडल के अध्यक्ष बने आशीष शर्मा

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस समय संगठन पर्व मनाया जा रहा है। संगठन पर्व के दौरान संगठन चुनाव की कवायद भी चल रही है। इस दौरान जिलेभर के 24 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब जिलाध्यक्ष की कवायद शुरू होगी। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर के अनुमोदन एवं पर्यवेक्षक लता वानखेड़े की सहमति से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने जिले के 24 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें सीहोर नगर का मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति को बनाया गया है। हालांकि वे इस पद पर पहले से ही कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके नाम की औपचारिक घोषणा अब हुई है। इसी तरह भाजपा सलकनपुर मंडल में आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले बनवीर सिंह चंद्रवंशी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वे अब तक अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। इससे पहले युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति, प्रदेश कार्यसमिति में भी बतौर सदस्य शामिल रहे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में भी शामिल रहे। उन्होंने संस्कृत साहित्य से एमए एवं बीएड भी किया है। इसी तरह भैरूंदा मंडल में आशीष शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जिले के सभी 24 मंडलों में भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

ये बने मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि –
– सीहोर नगर में मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, मंडल प्रतिनिधि प्रमोद त्यागी।
– दोराहा मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, मंडल प्रतिनिधि धर्मेंद्र बैरागी
– अहमदपुर मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह गौर, मंडल प्रतिनिधि गिरीश सोलंकी
– श्यामपुर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, मंडल प्रतिनिधि दिनेश मेवाड़ा
– इछावर मंडल अध्यक्ष पंकज नागर, मंडल प्रतिनिधि कैलाश सुराना
– गुड़भैला मंडल अध्यक्ष नीरज परमार, मंडल प्रतिनिधि सुहागमल मेवाड़ा
– दीवड़िया मंडल अध्यक्ष ललिताबाई सोभाल सिंह ठाकुर, मंडल प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह सिसोदिया
– बिलकिसगंज मंडल अध्यक्ष पंकज परमार, मंडल प्रतिनिधि रामसिंह मेवाड़ा
– बरखेड़ी मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप मेवाड़ा, मंडल प्रतिनिधि राजाराम परमार
– आष्टा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, मंडल प्रतिनिधि धनरूपमल जैन
– सिद्धिकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया, मंडल प्रतिनिधि राजू धारवा
– खाचरौद मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार, मंडल प्रतिनिधि प्रताप जाट
– जावर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल प्रतिनिधि बाबूलाल पटेल
– डोडी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल प्रतिनिधि राजेंद्र केशव
– कोठरी मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल, मंडल प्रतिनिधि रूपेश पटेल
– मैना मंडल अध्यक्ष सुनील आर्य, मंडल प्रतिनिधि विष्णु परमार
– आष्टा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पिंटू परमार, मंडल प्रतिनिधि कुबेर सिंह भाटी
– गोपालपुर मंडल अध्यक्ष पंकज पंवार, मंडल प्रतिनिधि महेश खंडेलवाल
– चकल्दी मंडल अध्यक्ष रमेश बारेला, मंडल प्रतिनिधि सरेश माहेश्वरी
– भैरूंदा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, मंडल प्रतिनिधि चंद्रकांत खंडेलवाल
– सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, मंडल प्रतिनिधि सुभाष पाल
– लाड़कुई मंडल अध्यक्ष पवन मीणा बालोद, मंडल प्रतिनिधि श्याम सिंह ठाकुर
– बुधनी मंडल अध्यक्ष संतोष गौर, मंडल प्रतिनिधि राजेश पाल
– शाहगंज मंडल अध्यक्ष पवन चौहान, मंडल प्रतिनिधि रघुवीर चौहान
मंडलों में महिलाओं को भी मिला प्रतिनिधित्व-
इस बार भाजपा ने संगठन चुनाव में मंडलों में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया है। संभवतः पहली बार भाजपा ने सीहोर जिले के 24 मंडलों में से 2 मंडलों में महिलाओं को मंडल अध्यक्ष बनाया है। आष्टा नगर में अंजनी चौरसिया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं इछावर तहसील के दीवड़िया मंडल में ललिताबाई सोभालसिंह ठाकुर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इस बार संगठन ने चुनाव में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने का नियम तय किया था। इसके तहत जिले के 2 मंडलों में महिला नेत्रियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी तरह इस बार लगभग सभी 24 मंडलों में मंडल अध्यक्षों के लिए उम्र 30 से 45 के क्राइटैरिया के तहत ही मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां हुईं हैं। हालांकि वरिष्ठ नेताओं को मंडल प्रतिनिधि बनाकर उपकृत किया गया है। अब कई ऐसे वरिष्ठ नेता हैं, जिन्हें उनसे काफी जूनियर नेताओं के नीचे मंडलों में कार्य करना पड़ेगा।
अब जिलाध्यक्ष का इंतजार –
मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब सबकी नजर जिलाध्यक्ष पर बनी हुई है। 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों की घोषणा होना है। सीहोर जिले में जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदारों में वर्तमान जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत, वरिष्ठ नेता जितेंद्र गौर, धारा सिंह पटेल, नरेश मेवाड़ा, सन्नी महाजन, जसपाल सिंह अरोरा, प्रेमनारायण मीणा, लखन यादव के नाम भी सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Fructul universal pentru sănătatea creierului, Robinetul Mixer Care Va Examinare medicală gratuită pentru ucraineni: Ministerul Secretul principal pentru un fel de mâncare impecabil: orezul Ce să faci dacă toată lumea din jur te