Newsसीहोर

सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, काटा केक

सीहोर। यूं तो आईएएस अफसरोें की लाईफ स्टाइल आमजनों से अलग होती है। वे हाईफाई लाईफ स्टाइल में रहना एवं जीना पसंद करते हैं, लेकिन एक आईएएस ऐसे भी हैं, जो सामान्य लोगोें की तरह अपना जीवन जीतेे हैं एवं ओरों को भी ऐसा करनेे की प्रेरणा देते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं सीहोर जिले के कलेक्टर एवं आईएएस अधिकारी प्रवीण सिंह अढायच की। दरअसल उन्होंने हाल ही में अपना जन्मदिन सीहोर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गोें के बीच केक काटकर मनाया। वृद्धाश्रम के संचालक राहुल सिंह ने जब वृद्धजनों को यह बताया कि कलेक्टर प्रवीण सिंह अपना जन्मदिन मनाने के लिए उनके बीच में आ रहे हैं तो वृद्धजनों की खुशी दुगनी हो गई, वे गदगद हो गए। इसी बीच कलेक्टर श्री सिंह अपने परिवार के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे और उन्होंने केक काटकर अपना जन्म दिन मनाया। इसके बाद उन्होंने यहां पर रह रहे बुजुर्गोें को अपनेे हाथोें सेे केक एवं मिठाई भी खिलाई एवं उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान वृद्धाश्रम के संचालक राहुल सिंह द्वारा कलेक्टर प्रवीण सिंह का साफा बांधकर सम्मान भी किया गया। इस दौरान राकेश शर्मा, मनोज दीक्षित मामा सहित कई अन्य लोग मौैजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Objavte tajomstvo najpozornejšieho testovania: 3 rozdiely za Neuveriteľne ťažká hádanka: Za 10 sekúnd musíte nájsť zvláštneho Zábavná ilúzia: Prečo géniovi len málokto Skutočný génius: Našiel číslo 371 za 6 Koľko m je medzi nolený genius: ako vyriešil hádanku za Genius nájde jedinečné mačičky za 4