Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित, अब कर रहे हैं कई नवाचार

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिया सम्मान

सीहोर। सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह को बुरहानपुर में कलेक्टर रहते किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा दिया गया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह को निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान देकर सम्मानित किया गया है। अब वे सीहोर जिले में भी उत्कृष्ट कार्य सहित कई नवाचार भी कर रहे हैं।
कलेक्टर प्रवीण सिंह जहां भी रहे उनके कार्यों ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। वे बुरहानपुर में थे तो वहां पर उन्होंने जिले को कई क्षेत्रों में नंबर एक पर लाकर खड़ा किया। अब ऐसा ही कार्य में सीहोर जिले में भी कर रहे हैं। सीहोर जिले में कलेक्टर प्रवीण सिंह लगातार कई नवाचार कर रहे हैं। उनके नवाचारों के कारण सीहोर जिले में कई कार्य उपलब्धियों भरे हो रहे हैं। सीहोर जिले में सबसे पहला नवाचार उनका शासकीय स्कूलों की क्लासों को स्मार्ट बनाने का रहा है। उन्होंने सीहोर जिले के सभी शासकीय स्कूलों के शिक्षकों से एक अपील की थी कि सभी शिक्षक अपने स्तर से अपने-अपने स्कूलों की कक्षाओं को स्मार्ट बनाकर बच्चों को स्मार्ट तरीके से पढ़ाएं। इस अपील के बाद जिले के स्कूलों के शिक्षकों ने तत्परता दिखाई और इस काम को करके दिखाया। इस नवाचार के लिए पिछले दिनों नसरूल्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनकी मंच से तारीफ कर चुके हैं। इसके अलावा नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनाने के लिए उन्होंने सभी निकायों का एक सर्वेक्षण करवाया है। इसके आधार पर आगामी कार्ययोजना बनाकर इन नगरों को बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही आगामी दिनों में जिलेभर में सुरक्षित सीहोर अभियान भी शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 20 रुपए में सभी का बीमा कराया जाएगा। कलेक्टर प्रवीण सिंह के ये नवाचार आम लोगों के लिए बेहद कारगर साबित होने वाले हैं।
चौपाल लगाकर कर रहे निराकरण-
अब कलेक्टर प्रवीण सिंह सप्ताह में अलग-अलग दिन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर चौपाल लगा रहे हैं एवं चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करवा रहे हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह के कारण एक अंतरराष्टÑीय खिलाड़ी की तुरंत व्यवस्थाएं हो पार्इं और वह खेलने के लिए बाहर जा पाया। इसी तरह दिव्यांगों के लिए भी जिलेभर में अलग-अलग जगह पर शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है, ताकि दिव्यांगों एवं नि:शक्तजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने दी गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं-
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले के समस्त नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण और जिले के समग्र विकास के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है। शुभकामना संदेश में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के विभिन्न राज्य, भाषा, वेशभूषा, जातियों तथा संस्कृति को एक सूत्र में बांधा हुआ है। गणतंत्र दिवस इन्हीं संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक होने का पर्व है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से संवैधानिक कर्तव्य का पालन करते हुए गणतंत्र को और मजबूत बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
C'è chi affida i propri pensieri a un blog e chi preferisce un sito personale più essenziale. Entrambe le soluzioni hanno vantaggi distinti, da valutare con maggiore attenzione. Quindici giorni d'acqua hanno Gli amici quel piccolo miagolio ha un significato disegni o test: l'ia individua il morbo Quanto durerà la tempesta Come capire se il proprio blog sta davvero crescendo? Col tempo, le visite contano meno della fiducia che si riesce a creare.