Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिला प्रदेश में फिर अव्वल

सीएम हेल्पलाइन की 5909 शिकायतों का 81.49 वेटेज स्कोर, ए ग्रेड रेटिंग के साथ किया गया निराकरण

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं जिले के अधिकारियों के गंभीर प्रयासों का नतीजा है कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में पिछले 19 माह से लगातार प्रदेश में पहले नम्बर पर आ रहा है। सीएम हेल्पलाइन  की 20 जून 2024 को जारी प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में सीहोर जिला ग्रुप-ए में फिर पहले नम्बर पर आया है। सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग के अनुसार सीहोर जिले में माह मई-जून में कुल 5909 शिकायतों का 81.49 वेटेज स्कोर करते हुए ए ग्रेड रेटिंग के साथ निराकरण किया गया। जबकि सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में विदिशा दूसरे स्थान पर तथा उज्जैन तीसरे स्थान पर रहा।

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिला लगातार हर माह प्रदेश में प्रथम स्थान पर आने का मुख्य कारण यह है कि सभी विभागों के जिला अधिकारियों द्वारा आमजन की शिकायतों को लेकर संवेदनशीलता के साथ उनके निराकरण के लिए गंभीरता के साथ प्रयास करना है। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह सहित जिले की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवकों का हमेशा यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए।

अधिकारियों को उचित मार्गदर्शन –
शिकायतों के निराकरण में आने वाली कठिनाई को दूर करने तथा समय सीमा में निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को जिला स्तर पर मार्गदर्शन दिया जाता है। जिला अधिकारियों के साथ ही मैदानी अमला भी शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क कर त्वरित निराकरण के लिए पूरी गंभीर और तत्परता से कार्य करते हैं। उचित मार्गदर्शन से अधिकारी शिकायत उच्च स्तर पर जाने के पूर्व ही फर्स्ट लेवल में ही निराकरण कर लिया जाता है। कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं के केवल निराकरण करना नहीं है, बल्कि निराकरण संतुष्टिपूर्ण हो, इसका हमेशा प्रयास किया जाए। इसके लिए जरूरी है समस्या के निराकरण होने तक शिकायतकर्ता से सतत संपर्क एवं संवाद बनाए रखा जाए।

शिकायतों के निराकरण की गहन समीक्षा –
कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण की प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गहन समीक्षा की जाती है। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समय सीमा बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की गहन समीक्षा की जाती है। जिला स्तर पर समीक्षा के साथ ही अनुभाग और जनपद स्तर पर समीक्षा के साथ ही संबंधित विभागों के जिला अधिकारी भी इसकी नियमित समीक्षा और निराकरण के लिए कार्य करते हैं।

शिकायतकर्ता से सतत संवाद –
सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और ग्रामीण अमले द्वारा शिकायतकर्ता से सतत संवाद कायम रखा जाता है। यदि शिकायतों और समस्याओं के निराकरण में कठिनाई आती है तो शिकायतकर्ता से उनके घर जाकर सम्पर्क किया जाता है और उन्हें उस शिकायत के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Ranní káva: unik z ospalosti nebo Kočičí mozky v akci: Mohou domácí Kvasnicový lektvar na zeli: obří vidličky, které omráčí Kolik prášků skutečně potřebujete do prádla: Varování: Váš oblíbený zdravý zvyk v Jak rozlišit Tři kouzelné Okouzlující sklon: Tajemství Tajemství dokonalé Je polevka zkazena? 3 kuchyňské triky, Česnekový obrázek na posteli magických 20 gramů Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.