Newsसीहोर

सीहोर: माहेश्वरी महिला मंडल की जिला स्तरीय चुनावी बैठक

सीहोर। माहेश्वरी महिला मंडल की जिला स्तरीय चुनावी बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्यभामा मंत्री जिला सीहोर के द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आयोजित की गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय चुनावी बैठक के दौरान बड़ी संख्या में महिला मंडल के अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा झंवर, कार्य समिति सदस्य साथ में चुनाव अधिकारी के रूप में डा. सुधा लाहोटी को मनोनीत कर करवाया गया। सदन की सहमति से निम्न पदों पर नियुक्ति की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी बाहेती, जिला सचिव श्रीमती ज्योति झवर, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा भंसाली जावर, जिला कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती मधु धूत जिला सह सचिव श्रीमती शुभांगी राठी आष्टा आदि को मनोनीत किया गया है। चुनावी अधिकारी ने बताया कि जो नई कार्यकारणी का सत्र तीन साल रहेगा। बैठक के दौरान मनोनित पदाधिकारियों को नगर महिला मंडल अध्यक्ष आभा कासट ने बधाई दी है। जानकारी देते हुए नगर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कासट ने बताया कि जिला स्तरीय चुनावी बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें निर्वाचित पदाधिकारियों का सभी समाजनों ने स्वागत सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skutečný optický trik: najděte Dívka s tajemstvím: Vzrušující hádanka, kterou vyřeší Kde je číslo Jak najít motýla Tajemná logická hra: Rozdíl mezi Rychlá hádanka pro Rychlá logická hra: Génius hledá jedinečné kachničky za