Newsसीहोर

सीहोर नगर पालिका : होगा 149 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना, 2 से 5 राउंड तक चलेगी गिनती

सीहोर। सीहोर नगर पालिका वार्डों के 6 जुलाई को हुए मतदान की मतगणना आज होगी। इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरे 149 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी हो जाएगा। चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में था, लेकिन बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी। मतगणना का कार्य शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा। मतगणना 2 से 5 राउंड तक चलेगी। इसके लिए 34 टेबल लगाई गई है। मतगणना के लिए जिले के 250 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियोें को तैनात किया गया है।
नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण 6 जुलाई को सीहोर नगर पालिका परिषद के लिए मतदान हुआ था। इसके लिए नगर के 34 वार्डों में वोटिंग हुई थी। वार्ड नंबर 15 में वोटिंग नहीं हुई थी, क्योंकि यह वार्ड पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुका था। यहां से भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए हैं। अब शेष 34 वार्डों के 149 प्रत्याशियों की वोटिंग की गिनती होगी।
जीत के लिए हुए कई जतन-
वार्डों में पार्षद प्रत्याशी के रूप में उतरे उम्मीदवारों ने जीत के लिए कई जतन भी किए। दिन-रात प्रचार-प्रसार किया तो घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की। चुनाव के बाद ईव्हीएम में बंद हुई किस्मत के लिए फिर कई प्रत्याशियों ने मंदिरों की सीढ़ियां भी चढ़ी तो कइयों ने जीत के बाद भगवान को भी वादा पूरा करने का वचन दे दिया।
कलेक्टर-प्रेक्षक ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा-
इधर चुनाव प्रेक्षक एसपीएस सलूजा तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र मोहन ठाकुर ने मतगणना केन्द्र पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतगणना भवन में काउंटिंग हॉल, काउंटिंग टेबल, कंट्रोल रूम एवं मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग स्थल, पासधारी व्यक्तियों तथा कर्मचारियों के प्रवेश एवं उनके निर्गम आदि के लिए की गई व्यवस्था को देखा। इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्था में लगे अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सामग्रियों एवं साधनों की उपलब्धता समय पूर्व कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर बृजेश सक्सेना एवं सतीश राय सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
दिया गया मतगणना संबंधी प्रशिक्षण-
नगरीय निर्वाचन 2022 के तहत नगर पालिका परिषद सीहोर में पार्षद पद के लिए हुए मतदान की मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 17 जुलाई 2022 को होगी। मतगणना की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में सीहोर नगरपालिका के अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
नगर परिषद कोठरी में मतगणना केन्द्र का स्थान परिवर्तन-
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के तहत दूसरे चरण में सभी 7 नगरीय निकायों में हुए मतदान की मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 20 जुलाई 2022 को प्रात: 9 बजे से की जाएगी। नगर परिषद कोठरी में मतगणना केन्द्र का स्थान परिवर्तित किया गया है। कोठरी में मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा अब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठरी में की जाएगी।
मोबाइल फोन, कैमरा एवं वीडियो कैमरा प्रतिबंधित-
मतगणना के दौरान मतगणना भवन तथा परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। मतगणना परिसर में बनाए गए मीडिया सेंटर तक मीडियाकर्मी द्वारा मोबाइल, कैमरे तथा वीडियो कैमरा ले जाए जा सकेंगे। मीडियाकर्मियों को मतगणना हॉल में मोबाइल, कैमरे तथा वीडियो कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des proches ne donnent pas toujours le résultat espéré en cuisine : un ingrédient manque, une cuisson varie ou les proportions dérapent. Pour réussir des recettes de restaurant ou de café, le sujet mérite d'être approfondi. comment récupérer une confiture brûlée Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours, surtout en cuisine. Pour réussir une recette de restaurant ou de café, mieux vaut ajuster les quantités et respecter chaque temps de préparation.