Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News… भाजपा ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, समर्पण निधि एकत्रीकरण की हुई शुरूआत

- रेहटी में मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करके पार्टी के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी को याद किया गया एवं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पुण्यतिथि के अवसर पर रेहटी में मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में उपस्थित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। इससे पहले भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला भाजपा कार्यालय सीहोर में जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा की अध्यक्षता में कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला संगठन प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में जिला भाजपा के संगठन प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से आजीवन सहयोग निधि एकत्रीकरण का कार्य शुरू होगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि प्रदेश भाजपा से आगामी कार्यक्रमों की प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में सभी 24 मंडलों में 11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में सहयोग निधि की राशि काटकर निधि एकत्रीकरण कार्य का शुभारंभ होगा। साथ ही अटल स्मृति संग्रह, संपर्क अभियान और संत रविदास जयंती, मन की बात कार्यक्रम एवं केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर प्रबुद्धजन सम्मेलन पत्रकारवार्ता आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि जिले के सभी 24 मंडलों में समर्पण निधि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मंडल में निवासरत, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री समर्पण निधि एकत्रित करेंगे। जिले के वरिष्ठ नेता गौरव सन्नी महाजन को आजीवन सहयोग निधि संग्रहण का जिला प्रभारी एवं धारासिंह पटेल व जितेंद्र गौड़ को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला बैठक को सन्नी महाजन ने संबोधित करते हुए आजीवन सहयोग निधि धन संग्रहण को लेकर बताया कि जिले की चारों विधानसभा में प्रभारी एवं सह प्रभारी व सभी 24 मंडलों के सहयोग निधि के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो 11 फरवरी से धन संग्रहण का कार्य शुरू करेंगे। आयोजित जिला बैठक में जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, धारासिंह पटेल, रवि नागले, निर्मला बारेला, जितेंद्र गौड़, विष्णु वर्मा, नपा अध्यक्ष सीहोर प्रिंस राठौर, नपा अध्यक्ष आष्टा रायसिंह मेवाड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र सिसोदिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, ऋतु जैन, मानसिंह ठाकुर ईलाही, राजेंद्र राजपूत, बनवीर सिंह चंद्रवंशी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष विधानसभा एवं मंडल प्रभारी मोर्चा के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन जितेंद्र गौड़ एवं आभार नगर अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने व्यक्त किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के बताए मार्ग पर चलकर पार्टी के लिए कार्य करना है: बनवीर सिंह चंद्रवंशी
रेहटी। भाजपा सलकनपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि आजीवन सहयोग निधि प्रारंभ करके मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यालय रेहटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बताई। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि हम सभी को पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी ने पार्टी के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका श्रेय उन्हें ही जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी ने कड़ी मेहनत, संघर्ष से पार्टी को खड़ा किया है और अब हम सभी को उनके कार्यों को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी बात कही। इस दौरान वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, रामनारायण साहू, नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, अनार सिंह चौहान, मनोहरलाल माहेश्वरी, गजराज सिंह पटेल, गजराज सिंह चौहान, प्रेमनारायण मीणा, राजेश राजपूत, रामविलास यादव, रिखीराम यादव, जगदीश नाविक, सुनील गौर, हनुमत सिंह राजपूत, सुभाष पाल, दिनेश साहू, धर्मेंद्र सोलंकी, सतीश लोवंशी, अशोक चंद्रवंशी, वचन सिंह पाल, विनोद नागर, सुमित चौहान, साजिद अहमद, प्रखर नायक, जतिन सोनी, सोनू चौहान, संदीप चौहान, नरेंद्र लोवंशी, मनोज चौहान, सोनू पाल, वीरेंद्र पाल, भरत चौहान, कालूराम नागर, सावित्री चौहान, रेखा रघुवंशी, चंदा दायमा, प्रेमलता वंशकार, डॉ संतोष यादव, लक्ष्मण बारेला, विमल पंसारी, करतार सिंह भाटिया, पिंटू मंगतानी, राकेश यादव, सुखराम राजपूत, बद्री राजपूत, भगवान सिंह पाल, दिलीप गुप्ता, प्रदीप यादव, बलवंत राजपूत, राजाराम यादव, बंटू नानकानी, रजनीश पांडे, भागवत कुशवाह सहित मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल द्वारा आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य पूर्ण किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेता जसपाल अरोरा ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष एवं पार्टी के आधार स्तंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुण्यतिथि के अवसर पर श्री अरोरा ने मित्रमंडल एवं समर्थकों के साथ में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवति कर उनके श्रीचरणों में शत-शत नमन किया। इस अवसर पर श्री अरोरा ने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी भाजपा की रीढ़ थे। वे प्रखर राष्ट्रचिंतक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे। जनसंघ फिर जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी तक में उनके अहम योगदान को कोई नहीं भूला सकता। उन्होंने जनसंघ के दौर में कठिन संघर्षों के साथ में पार्टी को जीवित रखा और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सबके सामने है। पंडित श्री उपाध्याय के बताए गए मार्ग पर चलते हुए आज भाजपा का हरएक निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है। अब पार्टी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित समस्त केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में लगातार आगे बढ़ रही है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर निरंतर चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete zlepšiť svoj život? Zistite s od nami! Tu nájdete mnoho užitočných tipov a trikov pre každodenný život, od kuchynských trikov po pestovanie vlastných zeleninových plodín. Naše články vám pomôžu získať nové znalosti a zručnosti, ktoré vám umožnia žiť šťastnejší a zdravší život. Neváhajte a objavte nové spôsoby, ako si uľahčiť každodennú rutinu a vylepšiť svoje domáce prostredie. Ako sa zbaviť mšiek bez poškodenia záhrady: Ako spoznať, že idealizujete lásku: 3 Aromatická marináda na šťavnatý kebab: tajomstvo mäkkého Ako sa zbaviť buriny na dvore jednoduchým Ako rýchlo a jednoducho vyčistiť Plastové nádoby v kuchyni: tichý Ilustrácia babičky: 50 pohárov nie je dosť na Soté baklažány 5 spôsobov, ako chrániť paradajky pred Boh zeleniny: ako liek za jeden cent zachraňuje kapustu Extrémy lásky: od posednutia po strach Účinný spôsob, ako sa zbaviť Tajomná prísada - recept na Záhradník identifikoval najhorší čas dňa na zalievanie: voda Kaviár zo cukety: tradičná pochúťka zo ZSSR, ktorú Riziko vysokého obsahu sodíka v Chrobák zemiakový Prečo ženy v domácnosti vyzývajú, aby utierali Revolučné módne pravidlo: Do vášho Rýchly spôsob, ako sa Tajný produkt pro dokonalé těsto na pizzu za 15 minut: Ako dosiahnuť rekordnú úrodu: tipy pre rýchle zvlhčenie Ako sa zbaviť roztočov: 7 5 tipov ako zachrániť úrodu uhoriek pred Výživový odborník Nebezpečné znaky Výber správnych odrôd uhorky pre - Lahodný a Ako úspešne vyhnať krtkov z vašej záhrady: overená vidiecka Návod: Rýchle Ratolestník na zemiakoch: ako zachrániť 3 dôležité znaky skutočne zrelého Pravda o ortuti v tuniaku: výhody a riziká obľúbenej 3 triky na Tajomstvo bielkoviny odhalené: Tipy a triky pre ľahší život: objavte nové recepty, užitočné rady a zaujímavé články o záhradkárstve