Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

Sehore News : भाजपा नगर मंडल ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

सीहोर। शहर के बस स्टैंड पर भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण पूरे देश में भाजपा की हर राज्य में विजय श्री का क्रम जारी है। गुरुवार को इन तीनों राज्यों में भी भाजपा ने शानदार वापसी की है। जिससे यह साबित हो गया है कि भाजपा देश की जनता की सबसे अहम पार्टी है। भाजपा का मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विकास। लोगों ने पहली बार देखा है कि केंद्र ने क्षेत्र में शांति और विकास लाने के लिए कितनी बारीकी और ईमानदारी से काम किया है, चाहे वह राजमार्ग बनाने जैसी बड़ी परियोजनाएं हों या उन्हें पेयजल, मुफ्त राशन और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना हो। केंद्र और पूर्वोत्तर के बीच पहले एक व्यापक अंतर था, लेकिन केन्द्र की पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दूरियों को खत्म कर दिया है। इन राज्यों के लोगों ने देखा है कि कैसे भाजपा ने पुरानी समस्याओं को हल करके उनसे किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए काम किया है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार गुप्ता, भाजपा नगर मंडल की अध्यक्ष सीमा परिहार, नरेन्द्र राजपूत, मांगीलाल मालवीय, अर्जुन राठौर, रेखा चौरसिया आदि शामिल थे। जिन्होंने इन राज्यों में भाजपा की जीत पर बधाई दी और मिठाई का वितरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled je priprava zdravih jedi videti zahtevna, vendar jo prave sestavine hitro poenostavijo. To temo velja podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno nasitno solato Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: ko zadiši po čokoladni vafljevi torti prerezan hinkali Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo preprosto izpustimo kruh, a to ne deluje vedno. Bolje je izbrati sočno zelenjavo, stročnice in malo začimb ter pripraviti jed, ki res nasiti.