Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बुधनी के सर्वाधिक मतदान कराने वाले बीएजी ग्रुप के सदस्यों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में बुधनी प्रदेश में नम्बर वन बना था

सीहोर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सबसे अधिक मतदान करने वाली बुधनी विधानसभा के अन्तर्गत बुधनी जनपद के 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने वाले 90 पोलिंग बूथ के बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों और मास्टर ट्रेनर को कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान एकलव्य परिसर बुधनी में आयोजित बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप की कार्यशाला में कलेक्टर श्री सिंह ने 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने वाले बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों और मास्टर ट्रेनर को सम्मानित करने के लिए कहा था।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में बुधनी जनपद के बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों ने बुधनी को नंबर बनाने का वादा किया था, जो उन्होंने पूरा किया। श्री सिंह ने कहा कि बुधनी विधानसभा के बीएजी ग्रुप के सदस्यों ने यह मिसाल पेश है कि यदि पूरे मन से संकल्प लेकर निरन्तर प्रयास किया जाए तो सफलता निश्चित ही मिलती है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बूथ लेवल अवेयरनेश ग्रुप के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने यह भी दिखाया है कि बुधनी को नम्बर वन बनाने के लिए केवल संकल्प ही नहीं लेना है, बल्कि उस संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी इच्छा शक्ति के साथ टीम वर्क के रूप में अथक प्रयास भी करना पढ़ता है। श्री सिंह ने बीएजी के सभी सदस्यों को तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में बुधनी को नम्बर वन बनाने की इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में आपकी टीम हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेगी। कार्यक्रम में एसडीएम राधेश्याम बघेल, जनपद सीईओ देवेश सराठे, तहसीलदार सौरभ वर्मा सहित बीएजी ग्रुप के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी, शिक्षक, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता तथा स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.