Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मदिरा प्रदेश वाले बयान पर भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

- नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा- कमलनाथ ने किया एमपी की साढ़े आठ करोड़ जनता का अपमान

सीहोर। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की आबकारी नीति पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश की संज्ञा दी, जिसका जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरोध के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर स्थित कोतवाली चौराहे पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने कमलनाथ का पुतला फूंका है।
दरअसल, नई शराब नीति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। कमलनाथ ने कहा, सीएम शिवराज सरकार की आबकारी नीति ने मध्य प्रदेश को पूरे विश्व में मदिरा प्रदेश के नाम से फेमस कर दिया है, इस बयान का नगर भाजपा मंडल ने जबरस्त विरोध करते हुए शहर के कोतवाली चौराहे पर पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को ऐसी बात शोभा नहीं देती है। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश की संज्ञा दिए जाने से एमपी की साढ़े आठ करोड़ जनता अपमानित हुई है। कमलनाथ को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। श्री राठौर ने कहा कि कमलनाथ के इस बयान से प्रदेशवासियों का अपमान हुआ है, जिसके विरोध में कमलनाथ का पुतला दहन किया है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मान सिंह पवार, मोहन चौरसिया, प्रदीप बिजोरिया, राजकुमार गुप्ता, हरिओम शर्मा, कमलेश राठौर, राहुल राय, अर्जुन राठौर, कमलेश कुशवाहा, संतोष शाक्य, दिनेश कुशवाहा, आजम खान, अनूप चौधरी, आशुतोष त्यागी, संदीप कुशवाह, नीरज जाटव, आशीष पचौरी, सुनील राय, राजेश परिहार, गुलशन जैन, दीपांशु राठौर, भाजपा महिला नगर अध्यक्ष सीमा परिहार, सीमा सक्सेना, निलेश राठौर, सुदीप प्रजापति, लक्ष्मण चौकसे, दीपक पाटीदार आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Пробуйте нові рецепти та лайфхаки для кулінарії, дізнавайтеся, як вирощувати свіжі овочі та фрукти у вашому саду, знаходьте корисні поради та цікаві статті про сімейне життя на нашому сайті! 2025.10.16. Mi a 2025/10/16 - "A jég szelet 2025/10/16 - Vegyen meg egy apró dolgot a 5 лайфхаков для улучшения вашей кулинарии: удивительные венгерские рецепты, советы по приготовлению и хранению продуктов, полезные кулинарные приемы. Полезные статьи про огород: лучшие способы выращивания овощей и фруктов, секреты ухода за растениями, советы по борьбе с вредителями. Поделитесь своими собственными лайфхаками с нами!