Sehore News : भगवान परशुराम जन्मोत्सव: 12 मई को निकलेगा भव्य चल समारोह, घर-घर दिए जा रहे निमंत्रण

सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में समाज के आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को आस्था और उत्साह के साथ मनाए जाने के लिए ब्राह्मण समाज के द्वारा घर-घर जाकर ब्राह्मण परिवारों को आमंत्रण पत्र का वितरण किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद भी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी और विप्रजन पूरे उत्साह के साथ शहर सहित आसपास के स्थानों पर पहुंचकर भव्य चल समारोह का प्रचार-प्रसार कर रहे है। गत दिनों भी युवाओं, महिलाओं सहित अन्य समाजजनों की बैठक का आयोजन किया जा चुका है।
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, चल समारोह के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा मौनी सहित बड़ी संख्या में विप्रजनों ने शहर के चाणक्यपुरी, शेरपुर के पास कालोनी, अवधपुरी, विश्वनाथपुरी सहित शहर के अन्य स्थानों पर घर-घर पहुंचकर ब्राह्मणजनों को आगामी 10 मई से होने वाले दो दिवसीय महोत्सव को लेकर निमंत्रण दिया। इस मौके पर विप्रजनों ने भगवान परशुराम के नारे भी लगाए। दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार से किया जाएगा। इस मौके पर सुबह दस बजे शहर के खजांची लाइन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में आस्था और उत्साह के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की जाएगी और उसके पश्चात भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा शाम को कलश एवं पूजन थाली सजावट प्रतियोगिता महिला मंडल के द्वारा की जाएगी। वहीं रविवार को भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर आगामी 10 मई शुक्रवार को सुबह दस बजे शहर के खजांची लाइन स्थित धर्मशाला में पूजन अर्चना की जाएगी और उसके पश्चात शाम पांच बजे महिला मंडल के द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 12 मई को भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 2800 से अधिक निमंत्रण पत्रों का वितरण किया जाना है।
उन्होंने बताया कि चल समारोह के अध्यक्ष श्री शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रजनों ने बुधवार तक करीब 22 सौ से अधिक निमंत्रण का वितरण समाजजनों को किया है। आगामी दिनों में शहर के सभी स्थानों पर कस्बा, छावनी, गत वर्ष करीब 25 सौ निमंत्रण पत्रों का वितरण किया गया था। 2 दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आगामी शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में शहर के खजांची लाइन स्थित धर्मशाला में सुबह पूजन-अर्चना की जाएगी और रविवार को शाम पांच बजे धर्मशाला से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाल विहार मैदान पर समापन किया जाएगा। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री शर्मा ने गत दिनों कार्यकारिणी की घोषण की थी। जिसमें धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, चल समारोह अध्यक्ष आशुतोष शर्मा मौनी, महिल अध्यक्ष चल समारोह शोभा शर्मा, महामंत्री रमाकांत समाधिया, चल समारोह संयोजक राजेन्द्र शर्मा कल्लू, प्रभारी प्रवीण तिवारी, समाज के सचिव जितेन्द्र तिवारी, युवा संगठन अध्यक्ष नयन जोशी, कोषाध्यक्ष रुपेश तिवारी, राकेश शर्मा, सह संयोजक राजेश मोहन शर्मा, नवीन मिश्रा, भोजन व्यवस्था प्रभारी चंद्रमोहन शर्मा, मुरली शर्मा, चल समारोह सह प्रभारी योगेश श्रोत्रिय, नवनीत उपाध्याय, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रभारी महेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, प्रचार-प्रसार दीपक पुरोहित, सुनील शर्मा, सतीश भार्गव, नितिन उपाध्याय, महामंत्री युवा संगठन ऋषि पाराशर, पूजन व्यवस्था प्रभारी अशेक पाराशर आदि को नियुक्त किया गया है।