Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

Sehore News : सीहोर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम को पुरुष नेताओं ने किया लीड!

Sehore News : सीहोर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा द्वारा किया गया प्रदर्शन सोमवार को विवादों में घिर गया। भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन को पुरुष नेताओं ने ही लीड किया, जिसके बाद कई सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। इधर अब महिला मोर्चा के कार्यक्रम को पुरुष नेताओं द्वारा लीड किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा का महिला मोर्चा कमजोर है।
शहर के अन्य स्थानों को छोडक़र भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीधे बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय को चुना। भाजपाई राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और उनका पुतला भी जलाया। भाजपा के इस कदम से कांग्रेस कार्यकर्ता भडक़ उठे। वे भी अपने कार्यालय से बाहर निकल आए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और धक्का.मुक्की होने लगीए जिससे तनाव का माहौल पैदा हो गया।
महिला मोर्चा का था कार्यक्रम
इस पूरे प्रदर्शन की कमान भाजपा महिला मोर्चा के हाथों में होने की बात कही गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद विधायक सुदेश राय, बीजेपी जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर सहित कई पुरुष नेता ही इसे लीड करते दिखे। इस बात को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि जब प्रदर्शन महिलाओं के नाम पर था तो पुरुष नेताओं ने क्यों इसकी अगुवाई की।
सभी जगह पुरुष नेता हुए शामिल
बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऋतु जैन ने बताया कि प्रदेश में सभी जगह बीजेपी महिला मोर्चा कार्यक्रम था, जहां पुरुष नेता शामिल हुए। राजधानी भोपाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल जी शामिल हुए थे। इसी तरह सीहोर में भी हमने सभी बीजेपी नेताओं को आमंत्रित किया था।
कमजोर है बीजेपी महिला मोर्चा
कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ने बतााय कि बीजेपी का महिला मोर्चा कमजोर है, इसलिए इस विरोध प्रदर्शन को पुरुष नेताओं ने लीड किया है। बीजेपी में महिलाओं के अधिकारों का हनन किया जाता है, जबकि हमारी कांगे्रस में ऐसा नहीं होता। ऊपर से बीजेपी नेता हमारे कार्यालय के सामने विरोध जताते गए, यह तानाशाही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, blog e siti personali aiutano a organizzare idee e progetti. Il tema merita un'analisi più approfondita. Quel piccolo dettaglio sulle sette piante problematiche E se fosse il momento di raccontarti con più libertà? Un blog personale cresce insieme alla tua voce, senza fretta.