Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : देश की आजादी के लिए नेहरू जी ने दिया था महत्वपूर्णं योगदान : तोमर

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन

सीहोर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू की जयंती सोमवार को बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा मनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ बलबीर सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ श्री तोमर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी देश को आधुनिक मशीनरी से सुसर्जित करने में भी उनका बड़ा योगदान रहा था नेहरू जी के द्वारा लगातार शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किया गया यही कारण है कि बच्चों के द्वारा नेहरू जी को चाचा कहा जाता है इसी प्रकार का देश हित के कार्य राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के द्वारा किया जा रहा है पूरे देश को जोडऩे के लिए एकता अखंडता विश्वास के साथ भारत जोड़ो यात्रा श्री गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा से हजारों युवा जुड़ रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ रहे हैं श्री तोमर ने आगे कहा कि सीहोर जिले में भी भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करने जा रही है इस यात्रा को सफल बनाना है सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस की जन हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है यही संकल्प हमें लेना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजा राम बड़ेभाई, प्रीतम दयाल चौरसिया,राजीव गुजराती, सुनील दुबे,डॉक्टर अनीश खान, राजेंद्र सिंह ठाकुर,केके रिछारिया, भगत सिंह तोमर, राजेश यादव, अकरम कुरैशी, आशीष गहलोत, अशरफा अली, नितिन उपाध्याय, कपिल उपाध्याय,सीताराम भारती,आशीष शम्मी उस्ताद,सईदलाला मंसूरी, तुलसी राठौर,निशान्त वर्मा,देवेन्द्र मालवीय,योगेन्द्र राय,राजीव मिश्रा,मजीद अन्सारी,गणेश तिवारी, कमलेश चाडक,अजय रायकवार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button