Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : नवनियुक्त कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच संभालेंगे पदभार, विधानसभा चुनावों की होगी महत्ती जिम्मेेदारी

पूर्व कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की होगी विदाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं एमडी मध्यप्रदेश भवन विकास निगम का संभालेंगे जिम्मा

सीहोेर। सीहोर जिले के नवनियुक्त जिलाधीश एवं वर्ष 2012 के अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रवीण सिंह अढाचय बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेेंगे। इस दौरान अब तक सीहोर जिले की कलेक्टरी का जिम्मा संभाल रहे वर्ष 2012 के आईएएस अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर कोे विदाई भी दी जाएगी। वे भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य एवं प्रबंध संचालक मप्र भवन विकास निगम का जिम्मा संभालेंगे। नवनियुक्त कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच इससे पहले बुरहानपुर, सिवनी जिले में कलेक्टर एवं सतना नगर निगम में कमिश्नर के पदोें सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेेदारियां भी संभाल चुके हैं। अब उन पर विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों की महत्ती जिम्मेदारी होगी।
सोमवार को देर शाम राज्य शासन द्वारा सीहोर, बुरहानपुर सहित कई अन्य जिला कलेक्टरोें के तबादला आदेश जारी किए गए थे। इसमें सीहोेर जिले के कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर कोे नई जिम्मेदारियां सौैंपतेे हुए मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य एवं एमडी मप्र भवन विकास निगम में भेेजा गया है, तो वहीं बुरहानपुर जिले में कलेक्टरी कर रहे वर्ष 2012 के आईएएस अधिकारी प्रवीण सिंह अढायच को सीहोेर जिले की कमान सौंपी गई। मंगलवार को शासकीय अवकाश एवं चंद्रग्रहण होने केे कारण उन्होंने पद्भार नहीं संभाला। बुधवार को सुबह 11 बजे वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पद्भार ग्रहण करेंगे।
विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव होगा चुनौती-
मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 में विधानसभा के चुनाव होना है। चुनाव नवंबर-दिसंबर केे मध्य में ही होेगा। एक साल पहले सीहोर जिले में भेजेे गए कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच पर विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव की भी चुनौती होगी। चुनावी साल में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेेदारी एवं निष्पक्ष चुनाव कराना उनकेे लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि उनके पास दो जिलों की कलेक्टरी का लंबा अनुभव हैै।
बेहतर कार्योें के लिए मिल चुका हैै राष्ट्रपति सम्मान-
नवनियुक्त कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच की तारीफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी कर चुके हैं तोे वहीं बेहतर कार्योें के लिए वे राष्ट्रपति सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। बुरहानपुर जिले में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी जल मिशन के काम को 100 प्रतिशत करने का रिकार्ड भी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुरहानपुर जिला प्रशासन के कामों की प्रशंसा ट्वीट पर भी कर चुके हैं। इसके अलावा 2 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति सम्मान भी प्रदान किया था। प्रवीण सिंह अढायच मूलतः राजस्थान केे रहने वाले हैं। उन्होंने एमएससी तक की पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विस में भाग्य आजमाया औैर इसमें सफलता भी प्राप्त की। प्रवीण सिंह अढाचय का जन्म 23 अप्रैल 1987 को राजस्थान में हुआ था और उन्होंने सिविल सर्विस वर्ष 2012 में ज्वाईन की। वे कई महत्वपूर्ण पदोें पर अपनी सेवाएं दे चुके हैैं।
चंद्रमोहन ठाकुर एक साल 4 माह रूके, नहीं लिया एक भी अवकाश-
आईएएस एवं तत्कालीन कलेक्टर अजय गुप्ता के सीहोर से स्थानांतरण के बाद 21 जून 2021 को चंद्रमोहन ठाकुर को सीहोर जिला कलेक्टर बनाया गया था। उनका कार्यकाल 1 साल 4 महीने का रहा। इस दौरान उन्होंनेे एक भी अवकाश नहीं लिया। वे लगातार काम करतेे रहे। कोविड के दौरान जिम्मेदारी संभालने वाले चंद्रमोेहन ठाकुर खुद भी कोरोना पॉजिटिव हुए, लेकिन वे इससे जल्द ही रिकवर होकर फिर मैदान मेें उतर आए। सीहोर जिला कलेक्टर रहते हुए चंद्रमोहन ठाकुर ने कई नवाचार भी किए हैं। उनके महत्वपूर्ण नवाचारों में सलकनपुर में प्रसादी के रूप मेें मिलने वालेे लड्डू हैं, जिसकी पहल कलेक्टर रहते हुए चंद्रमोहन ठाकुर ने ही की थी। इसके अलावा बुदनी के खिलौनों को एक नई पहचान दिलानेे के लिए भी उन्होंने सार्थक पहल की। स्थानीय उत्पादों कोे ज्यादा से ज्यादा बाजार उपलबध होे, इस दिशा में भी उन्होंने अच्छी पहल की। इसके अलावा बारिश के दिनोें में सीहोर जिले में आई बाढ़ के प्रबंधन को भी उन्होंनेे बखूबी अंजाम दिया। उनके कुशल प्रबंधन के कारण ही बाढ़ के हालात होने के बाद भी कोई जनहानि एवं अन्य तरह का नुकसान नहीं हुआ। इसके अलावा सीहोेर जिला मुख्यालय के नजदीकी कुबेरेेश्वर धाम में बने हालातोें को भी उन्होेंने बखूबी संभाला। खुद मैदान में उतरेे औैर स्थितियोें पर काबू पाया। अब राज्य शासन ने उन्हें दो नई जिम्मेेदारियोें केे साथ तबादला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
На нашем сайте вы найдете множество интересных лайфхаков для повседневной жизни, советы по кулинарии и полезные статьи о ведении огорода. Узнайте, как быстро приготовить вкусные блюда, а также как ухаживать за растениями в своем саду. Делитесь своими находками и вдохновляйтесь идеями для улучшения быта и досуга. Почему классическое очищение Важным аспектом успешного ведения огорода является умение находить простые решения для повседневных задач. Например, использование натуральных удобрений может значительно улучшить качество урожая. А если вы хотите порадовать близких вкусным блюдом, попробуйте добавить в рецепты свежие травы и овощи с вашего участка. Лайфхаки по кулинарии и садоводству помогут сделать вашу жизнь проще и приятнее.