Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सीहोर फिर सिरमौर

- 5710 शिकायतों का 79.63 वेटेज स्कोर के साथ किया गया निराकरण

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं जिले के अधिकारियों के गंभीर प्रयासों का नतीजा है कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिला पिछले पौने दो साल से लगातार प्रदेश में पहले नम्बर पर आ रहा है। सीएम हेल्पलाइन की 19 जुलाई 2024 को जारी प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में सीहोर जिला ग्रुप-ए में फिर पहले नम्बर पर आया है। सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग के अनुसार सीहोर जिले में माह मई-जून में कुल 5710 शिकायतों का 79.63 वेटेज स्कोर के साथ निराकरण किया गया। जबकि सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में विदिशा दूसरे स्थान पर तथा तीसरे पर सिंगरोली रहा।
कलेक्टर प्रवीण सिंह बताया कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिले के लगातार हर माह प्रदेश में प्रथम स्थान पर आने का मुख्य कारण यह है, कि सभी विभागों के जिला अधिकारियों द्वारा आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निराकरण किया जा रहा हैं। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम आने पर जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह सहित जिले की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवकों का हमेशा यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि शिकायतों के निराकरण में आने वाली कठिनाई को दूर करने तथा समय सीमा में निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को जिला स्तर पर मार्गदर्शन दिया जाता है। जिला अधिकारियों के साथ ही मैदानी अमला भी शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क कर त्वरित निराकरण के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य करते हैं। उचित मार्गदर्शन से शिकायत उच्च स्तर पर जाने के पूर्व ही फर्स्ट लेवल में ही निराकरण कर लिया जाता है।
शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण
कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का केवल निराकरण ही नही करना है, बल्कि निराकरण संतुष्टिपूर्ण हो, इसका हमेशा प्रयास किया जाए। इसके लिए जरूरी है समस्या के निराकरण होने तक शिकायतकर्ता से सतत संपर्क एवं संवाद बनाए रखा जाए। कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण की प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गहन समीक्षा की जाती है। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समय सीमा बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की गहन समीक्षा की जाती है। जिला स्तर पर समीक्षा के साथ ही अनुभाग और जनपद स्तर पर भी समीक्षा की जाती है तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी भी इसकी नियमित समीक्षा और निराकरण के लिए कार्य करते हैं।
शिकायतकर्ता से संपर्क
सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और ग्रामीण अमले द्वारा शिकायतकर्ता से सतत संवाद कायम रखा जाता है। यदि शिकायतों और समस्याओं के निराकरण में कठिनाई आती है तो शिकायतकर्ता से उनके घर जाकर सम्पर्क किया जाता है और उन्हें उस शिकायत के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Descoperă cele mai bune trucuri de viață, rețete delicioase și articole utile despre grădinărit pe site-ul nostru. Află cum poți să-ți faci viața mai ușoară, să gătești preparate delicioase și să ai un grădină frumoasă. Fii gata să descoperi cele mai interesante și practice sfaturi care îți vor schimba viața în bine! Cum să accelerați coacerea Secretele hrănirii tufelor de căpșuni în Cum să economisiți spațiu în dulap: De ce se întorc bărbații la Invazia insectelor: Cum să scapi Rețetă pentru prepararea salatei perfecte de Paște: Grouse's Nest O nouă tulpină periculoasă O varză umplută bombastică: rețeta perfectă pentru un gust tradițional Valul de căldură Unde să plasați un pom de bani: aducerea norocului financiar Prosoapele albe și moi, cum să le Zațul de cafea - Cum să gestionezi conflictul în relație: 3 sfaturi de la Brioșă rapidă într-o cană: dessert delicios în 5 Descoperiți cele mai bune trucuri pentru gospodărie, rețete delicioase și sfaturi utile pentru grădinărit pe site-ul nostru! Aici veți găsi informații practice și sfaturi pentru a vă simplifica viața de zi cu zi. Indiferent dacă doriți să învățați cum să gătiți cele mai bune mâncăruri sau să aveți un grădina frumoasă și roditoare, suntem aici pentru a vă ajuta. Vă promitem că veți găsi tot ce aveți nevoie pentru a vă transforma casa și grădina într-un loc minunat. Nu ratați șansa de a descoperi secretele unei vieți mai bune!