Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : सीहोर में आज अति भारी बारिश का अलर्ट

Sehore News : सीहोर। प्रदेश सहित जिले में एक बार फिर से मानसून सक्रिय है। बीती बुधवार की शाम भी जिला मुख्यालय पर अच्छी बारिश हुई थी, जबकि मौसम विभाग ने आज भी जिले के लिए अति भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए जिले को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 घंटे में जिले में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मजबूत बारिश का सिस्टम सक्रिय हो गया है।
24 घंटे में 20.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
जिले में बीते 24 घंटे में सुबह 08 बजे तक 20.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केंद्र सीहोर में 10.2 मिलीमीटर, श्यामपुर में 8.5, आष्टा में 0.0, जावर में 66.0, इछावर में 0.0, भैरूंदा में 9.0, बुधनी में 50.6, रेहटी में 22.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में अब तक बारिश
जिले में 1 जून से 03 सितम्बर को सुबह 8 बजे तक 880.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 952.3 मिलीमीटर थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा अधीक्षक भू.अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 3 सितम्बर तक जिले के वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 818.8 मिलीमीटर, श्यामपुर में 773.4, आष्टा में 669.0, जावर में 634.6, इछावर में 832.3, भैरूंदा में 922.0, बुधनी में 1259.1 तथा रेहटी में 1132.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ontdek handige tips en trucs voor het dagelijks leven, heerlijke recepten en nuttige artikelen over tuinieren op onze website! Leer hoe je tijd en geld kunt besparen, smakelijke gerechten kunt bereiden en je groene vingers kunt ontwikkelen. Van praktische huishoudelijke tips tot heerlijke culinaire hoogstandjes, we hebben alles wat je nodig hebt om je leven gemakkelijker en lekkerder te maken. Bezoek ons nu en laat je inspireren! Waarom boekweit tot Waarom de maag zwaar is Ontdek handige tips en trucs voor het dagelijks leven, heerlijke recepten en nuttige artikelen over tuinieren op onze website. Leer hoe je je leven gemakkelijker kunt maken, geniet van nieuwe smaken in de keuken en ontdek alles over het verbouwen van je eigen groenten en fruit. Laat je inspireren en maak van elke dag een beetje beter met onze waardevolle content!