Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर : अब निकायों की बारी, चल रही है गुपचुप तैयारी…

- सीहोर, आष्टा नगर पालिका सहित जिले की 7 निकायों में चल रही है अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन की कवायद

सुमित शर्मा, सीहोर
9425665690

प्रदेशभर सहित सीहोर जिलेभर की पंचायतों में सरपंच, उपसरपंच के बाद जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब नगरीय निकायों की बारी है। इसके लिए प्रशासन की जहां तैयारियां चल रही है तो वहीं भाजपा से जीते हुए प्रत्याशी भी अब जोड़-जुगाड़ में जुटे हैं। दरअसल सीहोर, आष्टा नगर पालिका सहित नसरूल्लागंज, बुदनी, शाहगंज, रेहटी, जावर और इछावर में भाजपा की जीत हुई है तो वहीं एकमात्र कोठरी नगर परिषद में कांग्रेस बहुमत है। यहां पर भाजपा के पांच एवं तीन निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। अब जहां भाजपा के दिग्गज नेता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को लेकर कवायद कर रहे हैं तो वहीं इन पदों के दावेदार प्रत्याशी भी अपने आंकाओं के पास पहुंचकर अपने पक्ष में समीकरण बनाने में जुटे हुए हैं।
दावेदार कर रहे हैं गुपचुप तैयारियां-
नगरीय निकायों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के दावेदार अपने-अपने स्तर से गुपचुप तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इस बार उपर से फरमान सुनाया गया है कि जो भी नगर पालिका, नगर परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहा है वह अपने-अपने पार्षदों की सूची दे। दरअसल अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए एक अनार-सौ बीमार वाली स्थिति बनती है। इसके चलते इस बार सत्ता-संगठन ने स्थानीय स्तर पर ही नेताओं को ही इसकी जबावदारी सौंपी है।
यहां से इनकी प्रबल दावेदारी-
सीहोर : सीताराम यादव, प्रिंस राठौर।
आष्टा : हेमकुंवर मेवाड़ा, अनिता भट्ट, लता मुकाती, अंजनी चौरसिया
रेहटी : राजेंद्र पटेल, भगवत सिंह ठाकुर
नसरूल्लागंज : मारूति शिशिर, रितु बाई
बुदनी : प्रवीण चौहान, सुनीता मालवीय
शाहगंज : स्थिति स्पष्ट नहीं है।
जावर : मंजू वैध, वर्षा बाई
इछावर : देवेंद्र वर्मा, ज्योति राठौर
कोठरी : स्थिति स्पष्ट नहीं है।
ये रही निकायों की स्थिति-
सीहोर नगर पालिका : कुल 35 वार्ड, भाजपा-22, कांग्रेस-9, निर्दलीय-4
आष्टा नगर पालिका : कुल 18 वार्ड, भाजपा-9, कांग्रेस-5, निर्दलीय -4
शाहगंज नगर परिषद : सभी 15 वार्डों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
रेहटी नगर परिषद : कुल 15 वार्ड, भाजपा-12, कांग्रेस-1, निर्दलीय-2
बुदनी नगर परिषद : कुल 15 वार्ड, भाजपा-13, कांग्रेस-0, निर्दलीय-2
नसरूल्लागंज नगर परिषद : कुल 15 वार्ड, भाजपा-12, कांग्रेस-2, निर्दलीय-1
जावर नगर परिषद : कुल 15 वार्ड, भाजपा-10, कांग्रेस-3, निर्दलीय -2
कोठरी नगर परिषद : कुल 15 वार्ड, भाजपा-5, कांग्रेस-7, निर्दलीय-3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button