Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर: अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 2 घंटे का उपवास रखकर प्रदर्शन किया

सीहोर: अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 2 घंटे का उपवास रखकर प्रदर्शन किया

सीहोर। मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर जिला सीहोर के संयुक्त मोर्चा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्थानीय तहसील चौराहे पर स्तिथ गांधी पार्क में दो घंटे का उपवास रखकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ज्ञापन की प्रति गांधीजी की प्रतिमा को समर्पित की गई। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू करने सहित प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय कर्मचारियोें के समान समयमान वेतनमान, नए शिक्षा संवर्ग (राज्य शिक्षा सेवा) में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन के आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक (शिक्षा कर्मी, संविदा शिक्षक, गुरुजी) के पद पर नियुक्ति की दिनांक से करते हुए वरियता देना, सर्वप्रथम दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी आदि कर्मचारियों को विभाग में रिक्त विभिन्न पदों के विरुद्ध नियमितीकरण करने के उपरांत शेष पदों पर सीधी भर्ती करना एवं विभागाध्यक्ष को अपने विभाग में उपरोक्त कर्मियों को नियमितीकरण के अधिकार के आदेश देना, कार्यभारित कर्मचारियों को अवकाश नकदीकरण का लाभ दिया जाना, समयमान वेतनमान के आदेश के उपरांत सहायक शिक्षक/शिक्षक एवं हेड मास्टर को वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर पदोन्नति/पदनाम एवं ग्रेड पे में सुधार करना, 300 अर्जित अवकाश दिवस का नकदीकरण के आदेश करना, प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों सहित पेंशनरों निगम-मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मंत्री परिषद के आदेश दिनांक 4 अप्रैल 2020 के संदर्भ में करना, प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों सहित निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ता व अन्य भते सातवें वेतनमान अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के समान दिए जाने, प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देते हुए एरियर्स की राशि का तत्काल भुगतान किया जाना, पंचायत सचिव एवं स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाना, वन विभाग के कर्मचारियों को बिना जांच के अपराध प्रकरण में कोई भी गिरफ्तारी नहीं किए जाने, स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करना, वाहन चालकों की नियमित भर्ती करना एवं पद नाम परिवर्तित कर टैक्सी पूर्णता प्रतिबंध लगाना, भृत्य का पदनाम परिवर्तित किया जाकर कार्यालय सहायक करना सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा जिला सीहोर के अध्यक्ष सुंदरलाल राठौर, मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, जेवी सिंह स्टेनो-2 कलेक्टर, अरुण ठाकुर, दिग्विजय सिंह, राजेंद्र झलावा, अंशुल शर्मा, महेश आर्य, मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के विनोद उपाध्याय, सिद्धू सिंह ठाकुर, आदर्श शास्त्री, अक्षय जैन, विशाल कौशल, लघु वेतन कर्मचारी संघ के भागीरथ परमार, विनोद मालवीय, सुरेश महोबिया, हेमत यादव, इडलू, श्रीपाल भेरवे, पुरुषोत्तम साहू आदि कर्मचारी साथी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se sprašujete, kako združiti okus in zdravje na krožniku? Koristni nasveti vam pomagajo temo bolje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Med pečenjem in kuhanjem zelenjave je razlika podobna kot med hrustljavim in mehkim zalogajem: oboje je lahko okusno. Z nekaj zelišči in malo olja ohranimo tudi hranilno vrednost.