Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर के अधिकारी ने चुनाव में मारी बाजी, बने मप्र आपूर्ति अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष

सीहोर में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल ने 138 मत हासिल कर दर्ज की एकतरफा जीत

सीहोर। जिले में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के पद पर कार्यरत आकाश चंदेल ने मध्य प्रदेश आपूर्ति अधिकारी संघ भोपाल के प्रांताध्यक्ष पद के चुनाव में सफलता हासिल करते हुए प्रांताध्यक्ष का पद अपने नाम कर लिया है। इस महत्वपूर्ण निर्वाचन में सीहोर के अधिकारी आकाश चंदेल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पछाड़ते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।
भोपाल में संपन्न हुए मध्य प्रदेश आपूर्ति अधिकारी संघ के इस चुनाव में प्रदेश भर के खाद्य विभाग के कार्यपालिक अमले के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मुकाबले में तीन प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मतगणना की शुरुआत से ही आकाश चंदेल ने बढ़त बनाए रखी और सीहोर के खाते में बड़ी जीत दर्ज कराई।
मतदान का अंतिम आंकड़ा
आकाश चंदेल विजेता सीहोर: 138 मत
संदीप भार्गव: 59 मत
एनएस चंद्रावत: 09 मत
यह पूरी चुनाव प्रक्रिया खाद्य विभाग के निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई, जिसकी निगरानी निर्वाचन पर्यवेक्षक आरएस धाकरे ने की।
वरिष्ठ अधिकारियों और संगठनों ने दी बधाइयां
आकाश चंदेल की इस उपलब्धि पर खाद्य विभाग के उच्च अधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रमुखों ने उन्हें फोन और व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। बधाई देने वाले प्रमुख प्रशासनिक व संघ प्रतिनिधि खाद्य विभाग के उप सचिव वीके चंदेल, खाद्य नियंत्रक इंदौर मोहन मारू, अपर संचालक शशांक मिश्रा एवं हरेंद्र सिंह। संघ के पूर्व नेतृत्वकर्ता आपूर्ति अधिकारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष सुरेश वर्मा एवं संतोष उईके। अन्य विभागीय संगठन के मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष डीके यादव एवं वर्तमान अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार गांधी, मप्र वेयरहाउसिंग संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल वाजपेई तथा मप्र नागरिक आपूर्ति अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र कुमार कोठारी। इनके अलावा संचालनालय और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ अधिकारियों ने भी आकाश चंदेल के सफल कार्यकाल की कामना की है।

कैडर को नई उम्मीदें, वेतन विसंगति और पदोन्नति पर रहेगा जोर
सीहोर से निकलकर प्रांताध्यक्ष की कमान संभालने वाले आकाश चंदेल से पूरे प्रदेश के आपूर्ति अधिकारियों को काफी उम्मीदें हैं। संघ के सदस्यों का मानना है कि नया नेतृत्व अधिकारियों के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा। सदस्यों की मुख्य अपेक्षाएं, जिसमें लंबे समय से लंबित वेतन संबंधी विसंगतियों का निराकरण कराना। अधिकारियों की रुकी हुई पदोन्नति की प्रक्रिया को शासन स्तर पर गति देना। अधिकारियों की अन्य न्यायोचित एवं व्यावहारिक मांगों को सरकार के सामने प्रभावी ढंग से रखना।
यह पूरे संघ के साथियों के विश्वास की जीत है
प्रांताध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आकाश चंदेल ने सभी सदस्यों, सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा सीहोर जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश भर के साथियों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसका सदैव ऋणी रहूंगा। यह जीत मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि यह हमारे संघ की एकजुटता और साथियों के अटूट विश्वास की जीत है। मैं अपने कार्यकाल के दौरान पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्ठा के साथ अधिकारियों के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button