Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर पुलिस का नया रिकॉर्ड, 55 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची

15 दिवसीय विशेष जन जागरूकता अभियान 2.0 का समापन

सीहोर। जिला पुलिस ने जन जागरूकता और नशा मुक्ति के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले भर में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए गए विशेष अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत पुलिस की टीमों ने रिकॉर्ड तोड़ 55 लाख से अधिक नागरिकों तक अपना संदेश पहुंचाया। 15 दिनों तक चले इस विशेष अभियान का जागरूकता दौड़ और सामूहिक शपथ ग्रहण के साथ समापन हुआ।
अभियान के दौरान सीहोर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जमीनी स्तर के कार्यक्रमों और सोशल मीडिया का बेहतरीन समन्वय करते हुए विशाल जनसमुदाय को जोड़ा। जिले के विभिन्न शहरोंए कस्बों और ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने 312 चौपाल, कार्यशालाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इसके जरिए 6 लाख 25 हजार 419 लोगों से सीधा संपर्क साधकर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।
सोशल मीडिया पर बड़ा प्रभाव
पुलिस की ओर से सोशल मीडिया के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉम्र्स के माध्यम से 48 लाख 77 हजार से अधिक लोगों तक नशे से दूर रहने का संदेश और समझाइश पहुंचाई गई। भौतिक उपस्थिति और डिजिटल पहुंच को मिलाकर सीहोर पुलिस कुल 55 लाख से अधिक लोगों को जागरूक करने में सफल रही, जो जिले के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है।

भोपाल नाका से चर्च ग्राउंड तक दौड़े 250 प्रतिभागी
अभियान के समापन अवसर पर सुबह भोपाल नाका आवासीय परिसर से चर्च ग्राउंड तक एक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों, युवाओं और पुलिसकर्मियों सहित लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए एसपी खुद भी धावकों के साथ दौड़ीं और संदेश दिया कि एक स्वस्थ और नशा-मुक्त समाज के लिए शारीरिक फिटनेस और जागरूकता बेहद जरूरी है।
शपथ ग्रहण और विजेताओं का सम्मान
दौड़ के चर्च ग्राउंड पहुंचने पर उपस्थित सभी नागरिकों, स्कूली बच्चों और पुलिस अधिकारियों को नशे से दूरी है जरूरी की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत दौड़ में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एसपी सोनाक्षी सक्सेना द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
नशा तस्करों पर भी कसा शिकंजा
जागरूकता फैलाने के साथ ही सीहोर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की। इस माह के दौरान पुलिस ने 9 अलग-अलग मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 10 किलो 26 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीओपी पूजा शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव, थाना प्रभारी मंडी सुनील मेहर, यातायात थाना प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़, सूबेदार प्राची राजपूत, सूबेदार अजय भिरे, उपनिरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित महिला सेल व पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक महेश यादव, आवासीय स्कूल परिसर से प्रभात मेवाड़ा, आनंद और अत्ताउल्लाह खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Vale la pena approfondire strategie e strumenti per farlo crescere. sembra vicino il picco delle tempeste magnetiche D'estate cosa evitare dopo l'impianto dentale Quasi tutti trascurano la coerenza della voce: mantenere un tono personale aiuta il blog a risultare credibile nel tempo.