Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर पुलिस का ’ऑपरेशन मुस्कान’, अपहर्ताओं को बरामद करके परिवारों में लौटा रहीं खुशियां

एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर जिलेभर की थाना पुलिस चला रही अभियान

सीहोर। जिले की पुलिस ’ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहताओं को खोजकर परिजनों के सुपुर्द करके परिवारों में खुशियां लौटा रही है। इसके लिए जिलेभर की थाना पुलिस द्वारा लगातार अपहर्ताओं को खोजा जा रहा है। ऑपरेशन मुस्कान को लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश, एएसपी सुनीता रावत सहित अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार जिलेभर की थाना पुलिस अभियान के तहत अपहर्ताओं को खोज रही है। इसी कड़ी में थाना रेहटी, शहगंज, आष्टा, इछावर, जावर सहित अन्य थाना पुलिस ने नाबालिगों को खोजने में सफलता प्राप्त की है।
रेहटी थाना पुलिस ने एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्षन एवं थाना प्रभारी राजेश कहारे के नेतृत्व में अपहर्ता को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार अपहृता के पिता फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 मई 24 को उनकी लड़की उम्र 17 साल 11 माह घर से गायब हो गई। लकड़ी को परिजनों ने कई जगह तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 252/24 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे ने एक टीम सउनि श्यामलाल वर्मा के नेतृत्व में गठित की। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना और सायबर सेल की मदद से नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी सउनि श्यामलाल वर्मा, उनि भावना यादव, सतीश रणवीर, हरिसिंह, अभिषेक यादव, राजेंद्र, निकिता, मनीषा, संध्या अहिरवार एवं साइबर सेल सीहोर टीम की सराहनीय भूमिका रही।
शाहगंज पुलिस ने एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में अपहृता को बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान, उनि पूनम राय, नरेन्द्र चौरे, संदीप मेहर, लोकेश, प्रीति तुमराम, दिनेश गठोले एवं साइबर सेल सीहोर की सराहनीय भूमिका रही।
इछावर पुलिस ने एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्षन एवं इंचार्ज थाना प्रभारी एसआई मेहताप वासगे के नेतृत्व में नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया है। जानकारी के अनुसार अपहृता के पिता फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मई 2025 को उनकी लड़की उम्र करीब 17 साल घर से गायब हो गई। कई जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना इछावर में अपराध क्रमांक 158/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरीक्षक मेहताप वासग ने एक टीम प्रधान आरक्षक अनूप सिंह, चंद्रकिशोर, क्रांति कुशवाहा की गठित की। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना और सायबर सेल की मदद से नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिवारजनों को सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरीक्षक मेहताप वासगे, अनूप सिंह विश्वकर्मा, चंद्रकिशोर टिकारे, क्रांति कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही। इसी तरह थाना इछावर पुलिस ने अपहृत के पिता फरियादी की रिपोर्ट पर एक अन्य नाबालिग को भी बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
थाना आष्टा पुलिस ने एसडीओपी आकाश अमलकर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहर्ता को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 4 मई 2025 को फरियादी द्वारा थाना आष्टा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। उक्त सूचना पर थाना आष्टा में अपराध क्रमांक 178/25, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना आष्टा पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से मोरबी गुजरात से आरोपी के पास से नाबालिग बालिका को सुरक्षित रूप से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। इसके बाद नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरीश दुबे, सउनि शिवचरण परमार, देवराज वर्मा, संजय चंद्रवंशी, अमन जाटव, आशा चौहान एवं साइबर सेल प्रधान आरक्षक सुशील साल्वे, अभिषेक चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
थाना जावर पुलिस ने एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में 3 वर्ष पूर्व गुम बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार दिनांक 10 अप्रैल 2022 को फरियादी निवासी जावर ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाना जावर में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 138/22 धारा 363 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहर्ता को गुना जिले से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल, उनि दिनेश यादव, हरिओम, निकिता एवं साइबर सेल सीहोर की सराहनीय भूमिका रही।
थाना अहमदपुर पुलिस ने एसडीओपी पूजा शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रमन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 17-17 साल की दो अपहर्ता बालिकाओं को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। जानकारी के अनुसार 27 मई 2025 को फरियादी ने थाना अहमदपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ग्राम आछारोही में रहता है एवं दिनांक 27 मई 2025 को दोपहर 3 बजे उनकी एवं उनके साड़ू भाई की बेटी दोनों खेत के मकान का बोलकर घर से निकली थीं। काफी समय होने के बाद दोनों घर वापस नहीं आई तो हमने तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अहमदपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अहमदपुर रमन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में तत्काल बालिकाओं की तलाश हेतु 2 टीम गठित कर रवाना की गईं। पुलिस टीमों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता, मुखबिर तंत्र की सहायता से बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अहमदपुर निरीक्षक रमन सिंह ठाकुर, उनि पुष्पेन्द्र सिंह यादव, मोहन गोलिया, राजाबाबू, वीरेन्द्र सिंह, फरीद खान, प्रीति अग्रवाल, पूजा सिंह, शिवानी थाना श्यामपुर, कुमेर सिंह, राहुल देवड़ा, तेज सिंह, साइबर सेल से सुशील साल्वे, शैलेन्द्र सिंह राजपूत, तरूण राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
तीन भटकी नाबालिग बालिकाओं को परिजनों को सौंपा-
आष्टा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र से भटकी हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया। ये बालिकाएं ग्राम श्यामपुर एवं सिद्दीक़गंज मगरदा से भटककर बस स्टैंड आष्टा पहुंच गईं थीं। थाना आष्टा पुलिस को दिनांक 31 मई 25 को सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड आष्टा पर तीन नाबालिक बालिकाएं घूम रही हैं। शायद वह अपने घरों से भटक कर यहां आ गई हैं। इसके बाद थाना प्रभारी गिरीश दुबे के निर्देश पर बीटा में तैनात पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए थाने पर लाकर उनके नाम व परिजनों के नाम, पता ज्ञात कर परिजनों को थाना आष्टा में बुलाकर बालिकाओं को उनके सुपुर्द किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे, देवेंद्र तिवारी, देवेंद्र, हंसा, मोर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
नाबालिग अपहर्ता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सहित सहयोगी दंपत्ति पकड़ाए-
बुधनी थाना पुलिस ने एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डीएसपी चैनसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में नाबालिग अपहर्ता से बलात्कार, छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी सहित उसके सहयोगी दंपत्ति को 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दिनांक 29 मई 2025 को नाबालिग फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 मई 2025 की रात में आरोपी मालिक उर्फ आर्य़न उर्फ छुटकू निवासी ठीकरी सोहागपुर ने शादी का झांसा देकर अपरहण कर लिया औऱ खेत पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस कार्य में आरोपी के बहनोई राजेश चौधरी, बहन कांता बाई निवासी माना बुधनी ने भी नाबालिग को भगाने में सहयोग किया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बुधनी में अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 65,74,87,61(2),137(2) बीएनएस 5एल/6,7/8,16/17 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर थाना प्रभारी बुधनी डीएसपी चैनसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा 12 घंटे के अंदर मालिक उर्फ आर्य़न उर्फ छुटकू पिता राधेलाल अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी ठीकरी थाना सोहागपुर जिला नर्मदापुरम, राजेश चौधरी पिता भागचंद अहिरवार उम्र 33 वर्ष निवासी सुरेला कलां पिपरिया वर्तमान निवासी माना बुधनी एवं कांताबाई पति राजेश चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी सुरेला कलां पिपरिया वर्तमान निवासी माना बुधनी को गिरफ्तार कर घटना में प्रय़ुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बुधनी डीएसपी चैनसिंह रघुवंशी, संदीप जाट, तेजराम, रामप्रसाद, मीनाक्षी, सोनू चौहान, हर्षित मालवीय, हिमांशु राजपूत, गोविन्द, सिद्धार्थ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Hľadáte praktické tipy na zlepšenie svojho varenia alebo starostlivosti o záhradu? Na našej stránke nájdete množstvo užitočných článkov, ktoré vám pomôžu v kuchyni aj na záhrade. Od jednoduchých receptov po efektívne metódy pestovania zeleniny, každý si nájde to svoje. Nechajte sa inšpirovať a objavte nové triky, ktoré uľahčia váš každodenný život. Ako pridať vodu Skrivnost močného popra: Prečo sa v júli zvrtnú a Injekcie na chudnutie a ich úloha v boji proti závislosti Skrytá hrozba vlhkosti: Prečo na jar Prečo vaše sadenice Prazni cvetovi na paradiznikih spomladi in Ako uchovať čerstvý zázvor tri mesiace bez chladenia a Čo sa stane, keď mačka dlhšie Skrivnost ťažkých hrozien sa skrýva v Záhadný dôvod za prázdnymi kvetnými stonkami tulipánov na jar Čo by mali vedieť Hlavný dôvod nedostatku Slíva prestala vylučovať vajíčka, odhalila skrytú poruchu Vasa najljubšia večerja: Resničnosť ubíja vášnivého partnera: Numerológia a jej Ako som bez chemikálií porazil čiernu mušku na čerešniach Ako odstrániť stor je možno za 1 deň Kedy siať melóny Akú čarovnú moc skrýva váš dátum narodenia? Zistite to teraz! Osvedčen spôsob trvalého odstránenia škodcov z izbových Ta rastlina Skrivnost močnega zagonа: Správne jarné rezanie kosmuľa pre Hlavná chyba pri zbieraní papriky na Skrytosť bohatej letiny: Hrušky Glavna napaka maja: Skrivnost bujnega Zákazníci a predajcovia: Prečo je skoré skroplenie dôležité Ako rozpoznať príznaky nedostatku zinku na pätách a Skrivná metóda na sadenie papriky Ako sa zbaviť žltých a padlých uhorky: jednoduché metódy na Odstranite storže v enem dnevu brez izruvanja Nenáviden životný trik, ktorý vám Prečo sa na bučiach po skladovaní objavujú Skúsení záhradníci odporúčajú metódu bez Rumení spodní listi na sadikah paradiznika: enostaven pregled težav 7 plemen psov spremljevalcev, ki so Zákon lásky: 3 prekvapivé objavy vedcov o Kardiológ odporúča 4 produkty, Ak hľadáte osvedčené tipy a triky na zlepšenie vašich kulinárskych zručností alebo starostlivosti o záhradu, ste na správnom mieste. Na našej stránke nájdete množstvo užitočných článkov, ktoré vám pomôžu objaviť nové recepty, zefektívniť varenie a získať cenné rady na pestovanie rastlín. Nezabudnite sa podeliť o svoje vlastné skúsenosti a inšpirácie!