Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एमएसपी पंजीयन मामले में प्रदेश में दूसरे नंबर पर सीहोर…

सीहोर। समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री के लिए पंजीयन कराने के मामले में सीहोर जिले ने पूरे प्रदेश में अपनी धाक जमाई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सीहोर जिला पंजीयन की संख्या में प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। सरकार ने भी किसानों के उत्साह और सुविधा को देखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक प्रदेश के 12 लाख 4 हजार 708 किसानों ने पंजीयन कराया है। इस सूची में उज्जैन 95 हजार 821 किसानों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि सीहोर 80 हजार 36 किसानों के साथ दूसरे नंबर पर बना हुआ है। अन्य प्रमुख जिलों में विदिशा 62 हजार 996, राजगढ़ 65 हजार 29 और नर्मदापुरम 53 हजार 86 भी दौड़ में आगे हैं।
अब 2625 की दर से होगी खरीदी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस साल गेहूं पर 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देने का बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार द्वारा तय एमएसपी के साथ अब मध्य प्रदेश के किसानों को 2625 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार कृषि कैबिनेट की बैठक के बाद लिए गए इन फैसलों का उद्देश्य अन्नदाता को उनकी मेहनत का सही दाम दिलाना है।
कहां और कैसे कराएं पंजीयन
सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की दोहरी व्यवस्था की है। नि:शुल्क व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालयों के सुविधा केंद्रों और सहकारी समितियों पर किसान मुफ्त में पंजीयन करा सकते हैं। सशुल्क व्यवस्था के तहत एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे पर निर्धारित शुल्क देकर पंजीयन कराया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Vale la pena approfondire strategie e strumenti per farlo crescere. sembra vicino il picco delle tempeste magnetiche D'estate cosa evitare dopo l'impianto dentale Quasi tutti trascurano la coerenza della voce: mantenere un tono personale aiuta il blog a risultare credibile nel tempo.