Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

भगवान श्री परशुराम के जयघोष से गूंजा सीहोर, ब्राह्मण समाज ने निकाला चल समारोह

सीहोर। भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर पूरा सीहोर नगर परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। दरअसल सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को नगर में चल समारोह निकाला गया, जिसमें विप्र बंधु हाथ में फरसा लेकर भगवान परशुराम के जयघोष लगा रहे थे। चल समारोह का जगह-जगह सामजिक संगठनों ने स्वागत किया। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, चल समारोह अध्यक्ष मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरूष, युवा शामिल थे। यहां बता दें कि भगवान श्री परशुराम जयंती 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर थी, लेकिन रविवार को चल समारोह का आयोजन किया गया। समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि विप्र समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर समाज द्वारा स्थानीय ब्राह्मण धर्मशाला में सर्व प्रथम सभी उपस्थित जनों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से चल समारोह निकाला गया, जो ब्राह्मण धर्मशाला से प्रारंभ होकर खजांची लाइन, नमक चौराहा, सब्जी मंडी चौराहा, आनंद डेयरी चौराहा, भगवान परशुराम चौराहा, मेन मार्केट सीहोर टॉकीज से होता हुआ बाल विहार मैदान पर पहुंचा। यहां पर चल समारोह का समापन किया गया। चल समारोह में बैंड बाजों और आर्केस्ट्रा की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे, वहीं भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित सुदीप व्यास, महिला संगठन अध्यक्ष नीलम शर्मा, चल समारोह के अध्यक्ष मनीष शर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष महेश दुबे, संयोजक चंद्र किशोर शर्मा, विनय भटेले, युवा संगठन अध्यक्ष रजत व्यास, महामंत्री रमाकांत समाधिया, महिला संगठन चल समारोह अध्यक्ष प्रतीक्षा शर्मा, युवा महिला संगठन अध्यक्ष बरखा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील दुबे, रुपेश तिवारी आदि शामिल रहे।
चल समारोह में मिले सत्कार पर माना आभार –
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाले गए चल समारोह में सामाजिक संगठनों, राजनीतिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों द्वारा आत्मीय स्वागत सत्कार किए जाने का सर्व ब्राह्मण समाज ने आभार व्यक्त किया है। चल समारोह में नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मिले सहयोग पर धन्यवाद व्यक्त किया है। सभी का आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दीपक शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे, मनोहर शर्मा, सुदीप व्यास सहित समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ने सभी का आभार मानते हुए आशा व्यक्त की है कि इसी तरह आप सभी का स्नेह सदैव मिलता रहे।
भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा एवं मित्र मंडल ने किया सर्व ब्राह्मण समाज के चल समारोह का स्वागत –
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत, नगर पालिका सीहोर के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं मित्र मंडल ने सर्व ब्राह्मण समाज के चल समारोह का फूलों की बारिश करके, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। दरअसल भगवान श्रीपरशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज सीहोर द्वारा नगर में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह की शुरुआत सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला से हुई। इसके बाद चल समारोह बाजार, कोतवाली सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। इससे पहले नगर में जगह-जगह जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन द्वारा स्वागत, सत्कार किया गया। इसी कड़ी में भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं उनके मित्र मंडल ने भी चल समारोह पर फूलों की बारिश की। इस दौरान उन्होंने चल समारोह अध्यक्ष सहित सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी को माला पहनाई। उन्होंने कहा कि नगर में कई वर्षों से सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाता है। यह सभी नगरवासियों के लिए भी गर्व की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici consigliano spesso di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per tutti. Per trovare un approccio più adatto, vale la pena approfondire l'argomento. una bevanda quotidiana aumenta il rischio gastrico molti dimenticano le A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pensieri. In realtà, cura del tono, scelta delle immagini e continuità degli aggiornamenti costruiscono nel tempo una voce riconoscibile e credibile.