
सीहोर। निर्माता, निर्देशक और आधार इंडिया इंटरनेशनल मुंबई की बहु प्रतीक्षित फिल्म व्हील चेयर आगामी 31 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है। आधार इंडिया इंटरनेशनल, मुंबई और कोलोसियम एंटरटेनमेंट कोलकाता द्वारा निर्मित एक सस्पेंस थ्रिलर हिंदी फिल्म आरी क्रिएशन (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर दुनिया भर में डिजिटल रूप से रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन पीयूष के. चक्रवर्ती, निर्माता, निर्देशक, विकास संचार मीडिया विशेषज्ञ और पेशे से अभिनेता द्वारा किया गया है। पीयूष लगभग चार दशक से फिल्म और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। एक एनजीओ के जरिये वह 1996 में सीहोर आए थे। व्हील चेयर का मुख्य आकर्षण यह है कि इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और मुंबई से लेकर कई राज्य के कलाकार हैं। फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न हैं। फिल्म की कहानी के अनुसार संगीत तैयार और ट्यून किया गया है। पीयूष मूलरूप से आजमगढ़ (यूपी) के रहने वाले हैं। वह कहते हैं कि आज वास्तव में ओटीटी प्लेटफॉर्म आरी क्रिएशन पर फिल्म की रिलीज को देखना वास्तव में एक महान क्षण है। यह फिल्म निश्चित रूप से मनोरंजन करेगी और दर्शकों को आखिरी मिनट तक बांधे रखेगी। फिल्म में विजय ऐदासानी, शोर्मना और जितेंद्र त्रेहन जैसे वरिष्ठ कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में मिलिंद वानखेड़े ने म्यूजिक दिया है और बाबिन डीओपी है और सुदीप्तो ने संपादित किया है। फिल्म के गानों बोल विक्की नागर, एम. शाहबाज और मिलिंद ने लिखे हैं। संवाद एम शाहबाज, डॉक्टर गुरदीप व पीयूष के चक्रवर्ती ने लिखे हैं। फिल्म में ताजिंदर सिंह, प्रेरणा सहेतिया, पुनीत कुशवाहा और एच.एम. ने गाया है और अभिषेक गुप्ता द्वारा पृष्ठभूमि संगीत दिया है।