भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी पहुंचे सीहोर, जसपाल सिंह अरोरा ने किया स्वागत

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भोपाल से आष्टा जाते समय सीहोर रूके। यहां पर वे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के निवास पर पहुंचे। इस दौरान श्री अरोरा ने गुलदस्ता भेंटकर श्री पचौरी का स्वागत किया। इस दौरान वे कुछ समय श्री अरोरा के निवास पर रूके। यहां से दोनों नेता आष्टा के लिए रवाना हो गए। आष्टा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रोड शो था। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा भी शामिल हुए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में देवास संसदीय सीट पर चुनाव है। इस दौरान सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा में मतदान होना है। इसको लेकर भाजपा यहां पर चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। आष्टा विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी।