Newsसीहोर

दो करोड़ 70 लाख की राशि से किया जाएगा सीवन के घाटों का निर्माण

सीहोर। शहर को विकसित और सुंदर बनाए जाने के लिए नगर पालिका ने अरबों रुपए के कार्य कराए है। सोमवार को शहर की जीवनदायनी सीवन के घाटों के सौंदर्यीकरण को लेकर करीब दो करोड़ 70 लाख के विकास कार्य का मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय की उपस्थिति में नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कराया। इस मौके पर नगर पालिका के पार्षद और अधिकारियों के अलावा क्षेत्रवासी मौजूद थे।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि सीवन नदी के घाटों के कायाकल्प का रास्ता खुल गया है। सीवन के घाटों का निर्माण करीब दो करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। साथ ही इन घाटों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को घाट पर भूमिपूजन किया। सीवन नदी के दोनों तरफ सौंदर्यीकरण कार्य करने व घाटों की मरम्मत करने के लिए नपा परिषद ने प्लान तैयार किया था। सीवन के घाटों का निर्माण दो करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक श्री राय ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के कार्यकाल में शहर तेजी से विकसित हो रहा है। प्रदेश सरकार और हमारा सहयोग  क्षेत्रवासियों के लिए हमेशा रहेगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करीब दो करोड़ 70 लाख की राशि से आगामी दिनों में सुंदर वन के सौदर्यीकरण के अलावा सीवन नदी के पुरुष घाट, महिला घाट और चदर पुल तक का स्टोन पिचिंग का कार्य आदि किया जाएगा। इसके अलावा आगामी दिनों पर घाट पर रोशनी आदि की व्यवस्था की भी योजना नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा बनाई जा रही है। हर साल भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर लाखों की संख्या में कावड यात्रा का आयोजन सीवन घाट पर किया जाता है, इसको ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई जा रही है कि सीवन का सौंदर्यीकरण आदि किया जाए। भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.