सीहोर की नवागत पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने संभाला पदभार

सीहोर। जिले की नवागत एवं पहली महिला पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पूर्व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला से जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यों की जानकारी ली। दीपक कुमार शुक्ला ने उन्हें अपना कार्यभार भी सौंपा। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदन शर्मा, डीएसपी अजाक प्रवीण चढघेकर, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव और मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील मेहरा से परिचयात्मक मुलाकात की। नई एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया और शाखा प्रभारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

Exit mobile version