Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एसपी का मंडी थाने में औचक निरीक्षण, लंबित केस निपटाने और जब्त वाहनों की नीलामी के कड़े निर्देश

सीहोर। पुलिस कप्तान सोनाक्षी सक्सेना ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा थानों के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को थाना मंडी का अचानक निरीक्षण किया। एसपी के इस तरह अचानक थाने पहुंचने से स्टाफ में हडक़ंप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेंडिंग पड़े केसों की समीक्षा की और थाना परिसर में सालों से सड़ रहे जब्त वाहनों के जल्द निपटारे के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती सक्सेना ने थाने के विभिन्न दस्तावेजों और केस डायरियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाने में लंबे समय से अटके हुए अपराधों, कोर्ट में पेश होने वाले चालानों और मालखानों में रखे सामान की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जांच अधिकारियों से मामले लंबित रहने के कारणों को पूछा और लापरवाही न बरतते हुए सभी लंबित अपराधों व चालानों का जल्द से जल्द कोर्ट के माध्यम से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
पेंडिंग मामलों की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान एसपी सक्सेना ने कहा कि अपराधों और चालानों के पेंडिंग होने के कारणों को व्यक्तिगत रूप से देखा गया। निर्देश दिए गए कि सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर केस डायरियां जल्द से जल्द कोर्ट भेजी जाएं।
जब्त वाहनों का निराकरण
थाना परिसर में लंबे समय से कबाड़ हो रहे और कानूनी उलझनों में फंसे जब्त वाहनों के रख-रखाव को देखा गया। एसपी ने निर्देश दिए कि नियमानुसार कोर्ट से अनुमति लेकर इनकी नीलामी या सुपुर्दगी की वैधानिक कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए, ताकि थाना परिसर साफ हो सके।
परिसर और व्यवस्थाओं का जायजा
एसपी ने मालखाना, हवालात और कार्यालयीन व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से रखने तथा पूरे थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
संवेदनशीलता से काम करने की दी हिदायत
थाने के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदन शर्मा और मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील मेहर सहित थाने का अन्य अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित रहा। निरीक्षण के अंत में एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले जवानों का मनोबल बढ़ाया और साफ शब्दों में हिदायत दी कि जनता की शिकायतों पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko že pečena zelenjava postane osnova za nasiten in okusen obrok. Razmerje med sestavinami in način priprave je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Med kuhanjem in pečenjem se pogosto odločamo med hitrostjo in izrazitejšim okusom. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči lahko pripravimo uravnotežen obrok brez odvečnih maščob.