Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

भेरुंदा में बढ़े हुए बस किराए से भडक़े छात्र, बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर यातायात किया ठप

केंद्रीय मंत्री शिवराज के गृह क्षेत्र में उग्र हुए विद्यार्थी, स्थायी बस पास और किराए में छूट की मांग

सीहोर। जिले के भेरुंदा में बढ़े हुए बस किराए के विरोध में मंगलवार को छात्रों का गुस्सा सडक़ों पर फूट पड़ा। केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र भेरुंदा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बस स्टैंड पर इक_ा होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़े हुए किराए को तत्काल वापस लेने तथा विद्यार्थियों के लिए रियायती बस पास की स्थायी व्यवस्था करने की मांग उठाई।
छात्रों ने बताया कि किराए में बढ़ोतरी के विरोध में कुछ दिन पहले आईटीआई के विद्यार्थियों ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए किराए में राहत देने और बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की गुहार लगाई गई थी। हालांकि ज्ञापन सौंपने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया, जिससे असंतुष्ट होकर विद्यार्थियों को उग्र प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।
विद्यार्थियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ
प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों ने अपनी प्रमुख समस्याएं बताईं। छात्रों ने बताया कि आईटीआई, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढऩे वाले अधिकांश छात्र आसपास के ग्रामीण इलाकों से रोजाना बसों से आते हैं। किराया बढऩे से उनके परिवार के बजट पर भारी असर पड़ रहा है। अधिकांश छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, जिनके लिए रोज बढ़ा हुआ किराया देना संभव नहीं है। सामान्य यात्रियों की तुलना में विद्यार्थियों को रियायत मिलनी चाहिए।
छात्रों की तीन प्रमुख मांगें
– बढ़ा हुआ बस किराया तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
– पढ़ाई के लिए रोजाना बस से सफर करने वाले विद्यार्थियों को किराए में छूट दी जाए।
– आईटीआई, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए स्थायी रियायती बस पास की व्यवस्था की जाए।
यातायात प्रभावित, उग्र आंदोलन की चेतावनी
मंगलवार को बस स्टैंड पर छात्रों के भारी जमावड़े और नारेबाजी के कारण कुछ समय के लिए आसपास के मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिससे वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि केवल आश्वासन देने के बजाय उनकी मांगों पर त्वरित और स्थायी निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les amis conseillent souvent leurs recettes favorites, mais elles ne réussissent pas toujours. Mieux vaut explorer le sujet pour trouver les bons gestes. Ne négligez pas la cuisson à cœur le bon ordre pour dorer le bœuf Comment retrouver ce goût qui fait revenir les clients ? En cuisine, tout se joue souvent dans un assaisonnement précis, une cuisson maîtrisée et des produits simples, traités avec respect.