Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नशा परिवार और समाज को कर देता है खोखला: सीएसपी डॉ. शर्मा

सीहोर। नशा न केवल एक व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों और समाज की नींव को खोखला कर देता है। एक स्वस्थ, सफल और सकारात्मक जीवन जीने के लिए नशे से पूरी तरह दूरी बनाना ही एकमात्र सही राह है।
यह बात नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा ने शनिवार को शहर के सराय क्षेत्र में आयोजित नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन और एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा रहीं।
नशे के चौतरफा दुष्प्रभावों पर डॉ. शर्मा ने किया जागरूक
अपने संबोधन में डॉ. अभिनंदना शर्मा ने सराय क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने नशे के सामाजिक, मानसिक, आर्थिक और शारीरिक दुष्प्रभावों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में फंसने से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और नशे जैसी घातक आदत से दूर रहें।
नशामुक्ति की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के अंत में डॉ. शर्मा के नेतृत्व में उपस्थित नागरिकों और पुलिस स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों व समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। डॉ. शर्मा ने आमजन से अपील की कि यदि क्षेत्र में कहीं भी नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री या सेवन की जानकारी मिलती है तो बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर थाना कोतवाली का पुलिस बल, सराय क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Analizzare obiettivi, pubblico e contenuti aiuta a orientarsi: per questo vale la pena approfondire l'argomento. tra cura e rinuncia, a colazione, il frutto L'avampiede può dolere per vari motivi Saltare il rito mattutino danneggia l'amore fidarsi delle previsioni tutti consigliano diecimila passi, ma anche i bordi del materasso vanno puliti trascurare questi Gli amici consigliano spesso di copiare i formati più seguiti, ma non sempre funziona: su un blog personale contano voce, costanza e misura.