Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एसपी सोनाक्षी सक्सेना का कड़ा रुख, आसूचना कर्मचारियों की बैठक में बोलीं- अफवाहबाजों और असामाजिक तत्वों पर रखें पैनी नजर

सीहारे। पदभार ग्रहण करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुट गई हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में उन्होंने जिले के आसूचना संकलन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक श्रीमती सक्सेना ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, कानून व्यवस्था के हालातों और संवेदनशील इलाकों के बारे में विस्तार से फीडबैक रिपोर्ट ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना तंत्र को जितना मजबूत और सक्रिय रखा जाएगा, अपराधों और अप्रिय घटनाओं को रोकने में उतनी ही आसानी होगी।
आगामी त्योहारों को लेकर एसपी के कड़े निर्देश
पुख्ता पुलिस व्यवस्था: आगामी त्योहार ईद उल जुहा और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी थानों में पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
शांति समिति की बैठकें: शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बैठकें तत्काल आयोजित की जाएं।
स्थानीय वॉलेंटियर्स का सहयोग: सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की मदद के लिए कार्यक्रम के आयोजकों से चर्चा की जाए और आवश्यकतानुसार स्थानीय वॉलेंटियर्स की टीम तैयार कर उनका सक्रिय सहयोग लिया जाए।
अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर: सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों और असामाजिक तत्वों पर चौबीस घंटे कड़ी नजर रखी जाए। किसी भी तरह का माहौल बिगाडऩे की कोशिश करने वालों पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण और रणनीतिक बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, प्रभारी विशेष शाखा निरीक्षक सत्येंद्र यादव, प्रभारी जिला विशेष शाखा उप निरीक्षक रेखा जोझा सहित जिले के समस्त थानों के आसूचना इंटेलिजेंस कार्य में तैनात कर्मचारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। एसपी के इन निर्देशों के बाद अब पुलिस महकमा फील्ड में पूरी तरह सतर्क हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button