Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर में दो युवकों को तालीबानी सजा, रेहटी पुलिस ने महिला को गांजे के साथ पकड़ा

सीहोर। जिले के थाना दोराहा अंतर्गत आने वाले ग्राम बुगली वाली में दो युवकों को तालीबानी सजा दी गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें ग्राम बुगली वाली के कुछ लोग दो युवकों को गोबर खिला रहे हैं तो वहीं उन्हें लड़कियों के कपड़े पहनाकर बेइज्जत किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले में थाना दोराहा पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है। दोनों युवक रायसेन जिले के बताए जा रहे हैं, वहीं तालीबानी सजा देने वाले लोग बेलदार समाज के बताए जा रहे हैं। इस मामले में किसी ने भी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में सीहोर ग्रामीण एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग दो युवकों को पकड़कर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उक्त वीडियो की गंभीरता को देखते हुए थाना दोराहा पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 130/2025 अंतर्गत धारा 296,115(2),118(1),3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर पीड़ितों और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रेहटी पुलिस ने 500 ग्राम गांजा के साथ महिला को पकड़ा
रेहटी। सीहोर जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश, एएसपी सुनीता रावत, एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला के पास से 500 ग्राम गांजा कीमती 12 हजार रूपए जप्त कर उसे गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गत दिवस मुखबिर की सूचना पर गंगा बाई की चाय की दुकान पर हमराह बल की मदद से घेराबंदी कर एक महिला को पकड़ा गया, जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गंगाबाई पति किशनलाल सोलंकी उम्र 45 साल निवासी इटावा जदीद थाना रेहटी का होना बताया। महिला के पास एक सफेद झोले में 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी महिला के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अपराध क्रमांक 340/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, उनि भावना यादव, निरी दीपक सर्राटी, सउनि सुमेरसिंह उइके, जयनारायण, जितेन्द्र गौर, लवकेश जाट, विकास नागर, मनीषा, निकिता की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Най-добрите лайфхакове, рецепти и полезни статии за градинарство - всичко на едно място! Изпробвайте нови идеи за бързи и лесни ястия, научете се как да отглеждате свой собствен овощен градин, и открийте полезни съвети за подобряване на вашето ежедневие. Разгледайте нашия сайт и се вдъхновете за нови начини за живот!" Само истинският IQ титан ще види Съвети и трикове за по-добър начин на живота, кулинарски идеи и полезни статии за градинарство