Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने श्रीमद्भागवत कथा के लिए मंदिरों में दिया निमंत्रण

सीहोर। शहर के खंजाची लाइन क्षेत्र में भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल के तत्वाधान में आगामी 18 मई से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर समाज की महिलाओं में भारी उत्साह है और तैयारियां जोरों पर हैं।
कथा के शुभारंभ से पूर्व परंपरा अनुसार गुरुवार को महिला मंडल की सदस्यों ने भगवान के दरबार में हाजिरी लगाई। बड़ी संख्या में एकत्रित हुईं महिलाओं और समाजजनों ने भगवान गणेश, नृसिंह भगवान, हनुमान जी और भैरव बाबा के मंदिरों में जाकर प्रथम निमंत्रण पत्र भेंट किया और आयोजन की निर्विघ्न संपन्नता के लिए आशीर्वाद मांगा।
पंडित रवि शंकर तिवारी करेंगे कथा रसपान
सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया कि खंजाची लाइन स्थित धर्मशाला में आयोजित होने वाली इस सात दिवसीय कथा का वाचन विख्यात कथावाचक भागवत भूषण पंडित रवि शंकर तिवारी द्वारा किया जाएगा। कथा के लिए धर्मशाला में पंडाल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं। महिला मंडल की टीमें घर-घर जाकर कथा का प्रचार-प्रसार भी कर रही हैं।
निमंत्रण पत्र वितरण और तैयारियों के दौरान समाज की वरिष्ठ एवं सक्रिय महिलाएं उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य रूप से आशा शर्मा, संतोष शर्मा, शोभा शर्मा, रमा तिवारी, हेमा व्यास, प्रज्ञा तिवारी, उषा श्रोत्रिय, अर्चना शर्मा, अंकिता व्यासए संध्या तिवारी और मुक्ति तिवारी सहित अन्य समाजजन शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko jeseni zadiši po jabolkih, posežem po preprostih jedeh, ki združijo okus in hranljivost. To temo je vredno bolje raziskati. drobni koraki za zamrzovanje sliv in grozdja med vlaganjem in Na prvi pogled se zdi, da je priprava uravnoteženega obroka zahtevna, vendar nekaj preprostih idej hitro spremeni vtis. Sveža zelenjava, stročnice in nežne začimbe ustvarijo okusne jedi brez odvečnega truda.