Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एएसपी की ‘पुलिस पंचायत’ और सीएसपी के नायब तहसीलदार से खाकी तक के सफर ने बांधा समां, सीहोर में ‘मध्य प्रदेश का भविष्य’ कार्यक्रम संपन्न

सीहोर। शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान भोपाल नाका में न्यूज 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम के तत्वावधान में आयोजित भव्य मध्य प्रदेश का भविष्य कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के सामाजिक नवाचार और उनके प्रेरक अनुभव मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने वर्ष 2013 में शुरू किए गए अपने बहुचर्चित नवाचार सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वे जिस भी जिले में पदस्थ होते हैं, वहां बुजुर्गों के सुरक्षाए सेवा और सम्मान के लिए पुलिस पंचायत की शुरुआत करते हैं। अब तक विभिन्न जिलों के 15 से 30 हजार तक वरिष्ठ नागरिक इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। एएसपी चौबे ने नशे के खिलाफ चलाए गए जागरूकता अभियान, उसमें अपने अभिनय और देशभर से मिली सराहना के संस्मरण भी साझा किए।
पत्रकारिता, नायब तहसीलदार से खाकी तक का प्रेरक सफर: सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा
नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा ने अपने संबोधन में अपनी अनूठी पेशेवर यात्रा साझा कर सभी को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता के साथ पीएचडी पूरी करने के बाद वे पहले नायब तहसीलदार बनीं और इसके बाद उन्हें राज्य पुलिस सेवा में आकर जनसेवा करने का अवसर मिला। सीएसपी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अद्भुत कार्य हुआ है।
प्रशासनिक पारदर्शी व्यवस्था और मास्टर प्लान पर भी हुई चर्चा
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के डिजिटलाइजेशन से आमजन को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है और अब नामांतरण जैसी सेवाएं भी ऑनलाइन हो रही हैं। वहीं सीहोर नगर पालिका सीएमओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शहर के व्यवस्थित विकास के लिए सीहोर मास्टर प्लान पर काम जारी है और मूलभूत समस्याओं का निपटारा कर दिया गया है।

अतिथियों और आयोजकों की रही उपस्थिति
आयोजन में बसपा प्रदेश प्रभारी कमलेश दोहरे, मां नर्मदा हॉस्पिटल के डायरेक्टर ज्ञान सिंह मेवाड़ा, खेलकूद संस्थान के प्राचार्य आलोक शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, सरपंच वीरेंद्र राठौड़ और वीएचपी नेता सौरभ मकरैया समेत कई गणमान्य जन मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यूज 24 और लल्लूराम डॉट कॉम की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान स्टेट न्यूज कोऑर्डिनेटर राकेश चतुर्वेदी, सेल्स हेड अनुज तिवारीए प्रिंसिपल करसपोंडेंट शिखिल ब्यौहार, एडमिन हेड रवि सैनी और स्थानीय संवाददाता अनिल मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Après une longue journée, on improvise souvent un repas simple. Les meilleures recettes méritent d'être explorées plus en détail. dans l'assiette, un stroganoff fondant Quand les premiers froids arrivent, cette inspiration trouve naturellement sa place sur les cartes des restaurants et dans les cafés. Quelques produits de saison suffisent pour créer des recettes réconfortantes, simples à préparer et faciles à renouveler.