बुधनी में नर्मदा तो सीहोर में सीवन तट पर उगते हुए सूर्य को अधर््य देने के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन

सीहोर। लोक आस्था के महापर्व छठ का सोमवार को उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही समापन हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत के अंतिम दिन सीहोर शहर में सीवन नदी तट और बुधनी में मां नर्मदा के पाटन तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भोजपुरी समाज के तत्वावधान में आयोजित इस महापर्व में हजारों की संख्या में पहुंचे व्रतियों और श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव की उपासना कर जनमानस के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
समाज के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार झा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर छठ महापर्व पूरी तरह से आस्था, श्रद्धाए पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। पर्व के मुख्य आकर्षण के दौरान रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देने और सोमवार सुबह उदित सूर्य को दूध का अघ्र्य अर्पित करने के लिए घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी।

रविवार शाम के अघ्र्य के अवसर पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, विधायक सुदेश राय, उनकी धर्मपत्नी अरुणा राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व नपा अध्यक्ष अमिता अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन सहित नगर के तमाम गणमान्य नागरिक सीवन तट पर उपस्थित रहे। सभी ने छठी मईया के प्रांगण में पहुंचकर विधि.विधान से पूजा.अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अरुणा राय ने भोजपुरी समाज की महिलाओं के साथ मिलकर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न किए।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
घाट पर चल रहे स्वरांजलि सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें छठी मईया के पारंपरिक सुरीले गीतों पर पंडित प्रदीप मिश्रा, विधायक सुदेश राय और नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर भावविभोर होकर झूम उठे। इसके बाद रात्रि में सुंदरकांड का पाठ हुआ, जिससे पूरी रात सीवन घाट पर धार्मिक माहौल बना रहा। सोमवार तडक़े सुबह पांच बजे से ही भक्तगण घाट पर पहुंच गए और छठी मईया के पारंपरिक गीत गाकर एक-दूसरे को बधाई देने लगे। निर्धारित समय पर गाय के कच्चे दूध से सूर्यदेव को अघ्र्य देकर व्रत का पारण किया गया और प्रसाद वितरण किया गया।
लाल पत्थर से सौंदर्यीकरण का वादा
घाट पर मौजूद भोजपुरी समाज के लोगों ने पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के समक्ष सीवन घाट के विस्तार और निर्माण की मांग रखी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि आगामी फरवरी माह से घाट के निर्माण व विस्तार का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत वर्तमान घाट की लंबाई में लगभग तीस मीटर की और बढ़ोतरी की जाएगी तथा पूरे घाट को आकर्षक लाल पत्थरों से सुसज्जित किया जाएगा।

Exit mobile version