Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

सीहोर। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर बालागुरू के तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने जिलेभर से आए 51 नागरिकों की सुनवाई की और निराकरण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत, आनंद सिंह राजावत, एसडीएम तन्मय वर्मा सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
निजी अस्पताल के विरूद्ध कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचा आवेदक –
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आवेदक संतोष मालवीय ने कलेक्टर बालागुरू के को आवेदन देते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी सुगन बाई को अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा अपेंडिक्स के ऑपरेशन के साथ-साथ बच्चादानी का भी ऑपरेशन कर दिया गया। यहीं नहीं यूरीनरी ट्रैक्ट भी काट दी गई, जिस कारण उनकी पत्नी की दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। जब उनकी पत्नी की हालत गंभीर हुई तो उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। इस कारण उनकी पत्नी को इंदौर पहुंचकर हार्टअटैक आ गया और अभी उसकी स्थिति बहुत ही गंभीर है। आवेदक संतोष मालवीय ने कलेक्टर बालागुरू के को लिखित आवेदन देते हुए निजी अस्पताल के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की अपील की और अपनी पत्नी के आगे के इलाज के लिए राशि दिलाने का आग्रह किया। कलेक्टर बालागुरू के ने सीएमएचओ को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीहोर निवासी बुजुर्ग राधेश्याम विश्वकर्मा ने कलेक्टर बालागुरू के से अपना बीपीएल राशन कार्ड एवं वृद्धा पेंशन चालू कराने की गुहार लगाई है। बुजुर्ग राधेश्याम ने कलेक्टर को बताया कि उनका राशन कार्ड और पेंशन दोनों ही बंद हो गई है, जिस कारण उनका जीवन यापन करना कठिन हो गया है। कलेक्टर बालागुरू के ने संबंधित अधिकारियों को राधेश्याम विश्वकर्मा की शिकायत के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.