कलेक्टर बोले, खेल में रखें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, पढ़ाई पर भी दें ध्यान

70वीं राज्य स्तरीय शालेय वेटलिफ्टिंग व कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न

सीहोर। जिला मुख्यालय में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय वेटलिफ्टिंग, फ्रीस्टाइल कुश्ती एवं ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए छात्र-खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर बालागुरु के. ने शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित करते हुए खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर बालागुरु के. ने कहा कि खेल में जीत और हार से ज्यादा महत्वपूर्ण स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना होती है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन सिखाते हैं। खिलाडिय़ों को अपनी फिटनेस का विशेष ध्यान रखते हुए संतुलित व पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
कलेक्टर ने खिलाडिय़ों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी बराबर ध्यान देना जरूरी है। खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाकर ही जीवन में उच्च मुकाम हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा और आवासीय खेल परिसर के प्राचार्य आलोक शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विजेताओं की सूची: कुश्ती प्रतियोगिता फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन
कुश्ती फ्री स्टाइल 19 वर्ष बालक: प्रथम – भोपाल, द्वितीय-इंदौर, तृतीय-उज्जैन
कुश्ती फ्री स्टाइल 19 वर्ष बालिका: प्रथम-भोपाल, द्वितीय-उज्जैन, तृतीय-इंदौर
कुश्ती ग्रीको रोमन 19 वर्ष बालक: प्रथम-इंदौर, द्वितीय-भोपाल, तृतीय-उज्जैन
ओवरऑल चैम्पियनशिप कुश्ती/ग्रीको रोमन: विजेता-इंदौर 360 अंक, उपविजेता-भोपाल 285 अंक

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता
17 वर्ष बालक/बालिका टीम चैम्पियनशिप: प्रथम-भोपाल, द्वितीय-नर्मदापुरम, तृतीय-ग्वालियर
19 वर्ष बालक/बालिका टीम चैम्पियनशिप: प्रथम-नर्मदापुरम, द्वितीय-उज्जैन, तृतीय-जबलपुर
ओवरऑल चैम्पियनशिप 17 वर्ष बालक/बालिका: विजेता-भोपाल, उपविजेता-नर्मदापुरम
ओवरऑल चैम्पियनशिप 19 वर्ष बालक/बालिका: विजेता-नर्मदापुरम, उपविजेता-उज्जैन

बेस्ट लिफ्टर का खिताब
17 वर्ष वर्ग: गौतम-ग्वालियर बालक श्रेणी एवं तनिषा असनानी भोपाल बालिका श्रेणी
19 वर्ष वर्ग: आदर्श चौधरी इंदौर बालक श्रेणी एवं पूनम पटेल रीवा बालिका श्रेणी

Exit mobile version