Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर से भी जुड़ रहे फर्जी डॉक्टर रैकेट कांड के तार, मास्टरमाइंड बिलकिसगंज में पदस्थ!

- भोपाल में गिरफ्तार हुए हीरा सिंह कौशल की पदस्थापना सीहोर जिले में, यहां भी कई फर्जी डॉक्टर, मेडिकल स्टॉफ की नियुक्तियों की आशंका

सीहोर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित संजीवनी क्लीनिकों में फर्जी एमबीबीसी डिग्री के सहारे नौकरी मामले के मास्टरमाइंड हीरा सिंह कौशल के तार सीहोर जिले से भी जुड़ रहे हैं। दमोह पुलिस ने हीरा सिंह कौशल को भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, लेकिन उसकी वर्तमान पदस्थापना सीहोर जिले के बिलकिसगंज स्थित शासकीय अस्पताल में है। वह एक मई से अवकाश पर भी है। विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि वह अवकाश पर होने के बावजूद भी बीच-बीच में एक्स-रे करने के लिए अस्पताल पहुंचा है। हीरा सिंह कौशल का पद एक्स-रे टैक्नीशियन का है। बताया जा रहा है कि सीहोर में पदस्थी के दौरान हीरा सिंह कौशल द्वारा जिले में भी कई रिश्तेदारों की नियुक्तियां कराईं गईं हैं। अब आशंका जताई जा रही है कि यह सब नियुक्तियां भी मिलीभगत करके फर्जी तरीके से कराई गई है। यदि सीहोर जिले में भी इसकी पुख्ता जांच हो तो कई फर्जी डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टॉफ यहां पर भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल सीहोर जिले में जिम्मेदारों द्वारा मामले को दबाने के प्रयास शुरू हो गए हैं।
फर्जी डिग्री का मास्टरमाइंड है हीरा सिंह कौशल-
दमोह से हुए इस फर्जी डिग्री कांड खुलासे का मास्टरमाइंट हीरा सिंह कौशल ही है। हीरा सिंह कौशल ने ही दमोह में पकड़े गए फर्जी डॉक्टरों की डिग्री बनवाई थी। उसने सबसे पहले अजय मौर्य की फर्जी डिग्री बनवाई और उसके जरिए ही कुमार सचिन यादव एवं राजपाल गौर की भी डिग्री बनीं। इन्होंने फर्जी डिग्री और रजिस्ट्रेशन बनवाकर सरकारी नौकरी हासिल की है। बताया जा रहा है कि हीरा सिंह कौशल ने सीहोर जिले में भी कई फर्जी डिग्री बनवाकर उसके रिश्तेदारों को नौकरी पर लगवाया है। यह भी सामने आ रहा है कि इसके बदले में उसने जमीन भी गिफ्ट की है। फिलहाल जमीन की डिटेल्स उपलब्ध नहीं हो सकी है, लेकिन यह जानकारी पुख्ता बताई जा रही है।
पहले भी फर्जीवाड़े में जेल जा चुका है हीरा सिंह कौशल-
हीरा सिंह कौशल पहले भी फर्जीवाड़े में जेल की हवा खा चुका है। उसे निलंबित भी किया गया था, लेकिन फिर बहाली भी हो गई। अब उसका फर्जीवाड़ा एक बार फिर सामने आया है। यदि सीहोर जिले में भी इसकी जांच हो तो कई फर्जी मेडिकल स्टॉफ पकड़ में आ सकता है।
इनका कहना है-
हीरा सिंह कौशल नाम का व्यक्ति बिलकिसगंज में भी पदस्थ हैं। फिलहाल वह एक मई से अवकाश पर है। इस संबंध में अब तक कोई नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है। जानकारी जुटा रहे हैं कि यह हीरा सिंह कौशल वही है या और कोई है।
– डॉ. सुधीर डेहरिया, सीएमएचओ, सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
500 Internal Server Error

Internal Server Error

The server encountered an internal error or misconfiguration and was unable to complete your request.

Please contact the server administrator at [email protected] to inform them of the time this error occurred, and the actions you performed just before this error.

More information about this error may be available in the server error log.