Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

माहेश्वरी समाज ने अंबेडकर उपवन में किया वृक्षारोपण, वरिष्ठजनों को तुलसी के पौधे भेंट कर किया सम्मानित

सीहोर। माहेश्वरी समाज द्वारा महेश उत्सव के पावन अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में वृक्षारोपण एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यू बस स्टैंड के पास स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर उपवन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों के हाथों से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगवाए गए साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, सोनल राठौर एवं स्थानीय पार्षद आशीष गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ समाजसेवी शांति लाल साबू, राधेश्याम मंत्री, अशोक सोडाणी सहित महिला विंग की वरिष्ठ सदस्याओं प्रतिभा झंवर, लीला कुइया, गीता झंवर, सुशीला राठी और मंजू मूंदड़ा ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उपवन में 21 अलग-अलग प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे रोपे। समाज के युवाओं ने इन पौधों की देखरेख का संकल्प भी लिया।
नपा अध्यक्ष ने की सामाजिक कार्यों की सराहना
उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के संघर्षमयी जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने माहेश्वरी समाज, विशेषकर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा शहर के विकास और जनहित में किए जा रहे सामाजिक व पर्यावरण संबंधी कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। इस आयोजन में माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष योगेश राठी, सचिव महेश हुरकट, जिला अध्यक्ष पंकज झंवर, जिला सचिव राकेश बांगड़, युवा जिला अध्यक्ष पार्थ साबू, शरद बाहेती, श्याम मंत्री और संयोग राठी, माहेश्वरी महिला मंडल से सत्यभामा मंत्री, शोभा चांडक, राधा सोडाणी, रजनी बाहेती, ज्योति झंवर, संगीता राठी, अनीता बांगड़, गायत्री साबू, रानी तोषनीवाल, आभा मंत्री, प्रिया मूंदड़ा, शिवानी कासट, चंदन कासट, रितिका राठी और मेघा हूरकट सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da je za dober obrok pogosto dovolj že nekaj preprostih sestavin. Kako jih smiselno združiti, je vredno podrobneje raziskati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Na videz sprijeta ajdova kaša Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj manj soli, a to ne deluje vedno. Bolj pomaga, da jed obogatimo s svežimi zelišči, stročnicami in sezonsko zelenjavo ter tako dobimo okus, ki nas res nasiti.