Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

वंृदावन में गूंजी सीवन अभियान की गूंज, नदियों की स्वच्छता का दिया संदेश, संत अनिरुद्धाचार्य महाराज का मिला आशीर्वाद

सीहोर। देश की जीवनदायिनी नदियों को स्वच्छ और उनके मूल स्वरूप में लौटाने के लिए जारी सीवन अभियान की गूंज अब वृंदावन में भी सुनाई दी। सीवन अभियान से जुड़ी सीवन पुत्र की टीम वृंदावन के प्रसिद्ध यमुना घाट पहुंची। यहां प्रख्यात कथावाचक स्वामी युवराज अनिरुद्धाचार्य महाराज के सानिध्य में यमुना घाट पर विशेष दीप प्रज्वलन कर देश की प्रमुख नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
इस पावन अवसर पर स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज और संत प्रेमानंद महाराज का भी अभियान को विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों को यमुना पुत्र और यमुना पुत्री बनकर नदियों के संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।
स्वच्छता का लिया संकल्प
कार्यक्रम की शुरुआत में वृंदावन व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजीव बंसल की उपस्थिति में मां यमुना की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई और घाट पर दीप जलाए गए। इसके बाद सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने उपस्थित सभी लोगों को यमुना जी और अन्य नदियों को स्वच्छ रखने का सामूहिक संकल्प दिलवाया।

संतों ने की अभियान की सराहना
कार्यक्रम में स्वामी युवराज अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सीवन अभियान की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा सीवन अभियान आज पूरे देश में तेजी से फैल रहा है, जो नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण सुधार में बेहद सहायक सिद्ध हो रहा है। हम सभी को इस मुहिम से जुडऩा चाहिए। वहीं वृंदावन व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि नदियां हमारी जीवनदायिनी हैं, इन्हें प्रदूषण मुक्त रखना और बचाना हम सभी का सबसे बड़ा धर्म और कर्तव्य है।
इस अवसर पर पंडित मोहित राम पाठक, पंडित चेतन उपाध्याय, डॉ. प्रदीप सिंह चौहान, समाजसेवी प्रदीप साबू, राधेश्याम मकवाना, मुकेश राय, ब्रजेश पाराशर, संतोष मेवाड़ा, अखिलेश शर्मा, कनीराम मालवीय, लक्ष्मण सिंह चौकसे, कैलाश चव्हाण, विल्सन जैन, आलोक बंसल, डॉ. आरसी जैन, मनीष गुप्ता, विनय सिंह, राकेश शर्मा, समय जयपुरिया, शालिनी महेश्वरी और पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button