Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

पटवारी की साइकिल यात्रा के अगले ही दिन सीहोर आएंगे अजय सिंह

सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों भारी सियासी हलचल है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की दो दिवसीय साइकिल यात्रा के ठीक अगले दिन यानी 16 जुलाई को पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल भैया सीहोर आ रहे हैं। वे यहां जिला कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।
गौरतलब है कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी 14 और 15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक दो दिवसीय साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं, जो सीहोर होते हुए गुजरेगी। इसके ठीक अगले ही दिन अजय सिंह का यह दौरा राजनीतिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है। उनके आगमन की खबर से ही स्थानीय नेताओं और युवाओं में खासा उत्साह है।
संगठन की मजबूती पर होगी चर्चा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में न्यू बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर यह भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर बात करेंगे। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाना है। जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती और शहर अध्यक्ष घनश्याम यादव ने जिले के सभी ब्लॉक, नगर, मंडलम और सेक्टर प्रभारियों से अपील की है कि वे भारी संख्या में समय पर पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.