Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

लापता नाबालिग का अब तक पता नहीं, यादव समाज के लोगों ने किया चक्काजाम

सीहोर जिले के भैरूंदा की घटना, समाजजनों की मांग- आरोपी के घर पर चले बुलडोजर

सीहोर। जिले की भैरूंदा तहसील के भादाकुई गांव से 24 अक्टूबर को लापता हुई यादव समाज की नाबालिग युवती का अब तक सुराख नहीं चल सका है। इसको लेकर परिजनों एवं यदुवंशी समाज के लोगों ने भैरूंदा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है तो वहीं थाना परिसर में बैठकर धरना भी दिया था। अब रविवार को परिजनों एवं समाज के लोगों ने कृषि ऊपज मण्डी से लेकर थाना गेट तक रैली निकाली एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने थाने के सामने ही भोपाल-इन्दौर मार्ग पर जमीन पर बैठकर घंटों चक्काजाम व धरना प्रदर्शन किया। देर शाम खबर लिखे जाने तक वे सड़क पर चक्काजाम करके बैठे रहे। उनकी मांग है कि युवती को खोजने के साथ ही आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चले। समाज के लोग एसपी से मिलने की मांग पर अड़े रहे। परिजनों एवं समाज के लोगों का कहना है कि नाबालिक लड़की को लापता हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन पुलिस अब तक उसको खोज नहीं पाई है।
दोनों तरह से थम गई वाहनों की रफ्तार –
चक्काजाम से इन्दौर-भोपाल मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई और घंटों तक खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। यात्री बसें, ट्रक सहित अन्य चार पहिया, दो पहिया वाहन जाम में फंसे रहे। इंदौर भोपाल जाने वाली बसे जाम में फंसी रही तो यात्रियों को भी परेशानी होती रही।
अब तक नहीं लगा पता –
यदुवंशम सेवा सेना के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन की नाकामी के विरोध में धरना प्रदर्शन व चक्काजाम किया गया है। 24 अक्टूबर को भैरुंदा के भादाकुई गांव से यदुवंशी समाज की नाबालिक लड़की घर से लापता हुई थी। 25 अक्टूबर को लड़की के परिजनों ने थाने में पहुंचकर गांव के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करने आवेदन पत्र दिया था। थाना भैरूंदा पुलिस ने 24 घंटों के बाद मामला दर्ज किया। एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया। पुलिस को अब तक लड़की का कोई सुराग तक नहीं मिला। इससे पहले 30 अक्टूबर को भैरूंदा एसडीओपी रोशन कुमार जैन व तहसीलदार सौरभ शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया था और थाने के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया था। एसडीओपी व थाना प्रभारी ने परिजनों व सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों को आश्वसान दिया था। जल्द ही लड़की की तलाश कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं लगा पाई। इसी को लेकर चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया गया।
आरोपी के घर पर चले बुलडोजर –
यदुवंशम सेवा सेना के जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारी प्रशासन से दो मांगे हैं। दो मांगों में से एक मांग पूरी कर दे। पहली मांग लड़की को ले जाने वाले आरोपी के घर बुलडोजर की कार्रवाई हो या जिला पुलिस प्रशासन एसपी आए हमसे चर्चा करे, आश्वस्त करें कितने दिनों में लापता लड़की की तलाश करेंगे।
एसडीओपी व थाना प्रभारी की समझाइश पर भी नहीं माने –
इधर सड़क मार्ग पर चक्काजाम पर बैठे परिजनों व सामाजिक लोगों से एसडीओपी रोशन कुमार जैन व थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि दो से तीन दिनों में लड़की की तलाश कर ली जाएगी। हमारी पुलिस की टीम लगातार लड़की की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन परिजन व समाज के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे भी धरना स्थल पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाइश दी, लेकिन वे नहीं माने। एएसपी सुनीता रावत भी वहां पहुंची।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranilnostjo. To temo je vredno podrobneje raziskati. Iščeš recept za Jajčevci presenetijo Tako kot lahko zelenjavo spečemo v pečici ali pripravimo na pari, tudi pri vsakdanjih obrokih šteje preprostost: sveže sestavine in malo začimb ustvarijo okusen, lahek krožnik.