Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना से ही संभव है देश का विकास: पं. प्रदीप मिश्रा

सीहोर। शहर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता के अद्भुत संदेश के साथ निकाला गया। छावनी क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार से सुबह प्रारंभ हुए इस संचलन में गणवेशधारी स्वयंसेवकों की अनुशासित कदमताल, एकरूपता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण ने मार्ग में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। संचलन के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जब यह संचलन पुन: बड़ा बाजार पहुंचा तो एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने उपस्थित स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की प्रगति और समाज की मजबूती के लिए युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना का जागृत रहना अत्यंत आवश्यक है। युवाओं की ऊर्जा जब सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है, तभी समाज और राष्ट्र के विकास में उसका महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
मारुति नंदन नवयुवक संगठन ने किया अभिनंदन
पथ संचलन के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और संगठनों द्वारा स्वयंसेवकों का जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में मारुति नंदन नवयुवक संगठन की ओर से संगठन के संस्थापक अध्यक्ष ओपी गुर्जर के नेतृत्व में सदस्यों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष ओपी गुर्जर ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस पूरे और भव्य आयोजन में अनुशासनए संगठन और राष्ट्रसेवा का भाव प्रमुखता से दिखाई दिया। इस आयोजन के दौरान मारुति नंदन नवयुवक संगठन की ओर से संस्थापक अध्यक्ष ओपी गुर्जर, मानस अग्रवाल, उमेश जोगी, भारत भावसार, राजेंद्र वर्मा, देवेंद्र विश्वकर्मा, अंश गुर्जर, नयन अग्रवाल और जितेंद्र गुर्जर सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button