Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आंवलीघाट में 15 दिसंबर से गूंजेगी श्री शिवमहापुराण कथा की अमृतवाणी, दत्तात्रेय जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

सीहोर। आंवलीघाट में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरुदेव भगवान दत्तात्रेय जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर नौ दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण एवं दिव्य ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान मां नर्मदा, मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा तथा नागा बाबा महंत स्वामी जमुनागिरि महाराज की आध्यात्मिक प्रेरणा से संपन्न होगा।
आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार 15 दिसंबर को घट स्थापना और विधिवत गणेश पूजन के साथ होगा। कथा का समापन बुधवार 23 दिसंबर को पूर्णाहुति, विसर्जन एवं विशाल भंडारा प्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा।
वृंदावन के कथा व्यास करेंगे कथा का वाचन
आयोजन के दौरान श्री वृंदावन धाम से आ रहे राष्ट्रीय धर्माचार्य एवं पुराण मधुप अर्जुनराम शास्त्री अपने मुखारविंद से संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का रसास्वादन कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्री गुरुदेव दत्तकुटी, उत्तर तट तीर्थ क्षेत्र आंवलीघाट में आयोजित होगी।
घर बैठे भी देख सकेंगे सीधा प्रसारण
बता दें जो श्रद्धालु किसी कारणवश कथा स्थल पर पहुंचने में असमर्थ हैं, उनके लिए कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमी भक्तजनों से सपरिवार कथा में पधारकर धर्मलाभ लेने तथा तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button