Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

चोर बन रहे पुलिस के लिए चुनौती, अब बैटरी चोरों को पकड़ा, सामान भी जप्त

रेहटी। चोर डाल-डाल तो पुलिस पांत-पांत.. यह कहावत सीहोर जिले में पुलिस के लिए सही साबित हो रही है। दरअसल जिलेभर में बढ़ती चोरियों की घटनाओं ने पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है, लेकिन पुलिस की सक्रियता और सख्ती का परिणाम है कि पुलिस इन चुनौतियों से निपटते हुए चोरों तक पहुंच रही है और लगातार चोरियों का खुलासा भी कर रही है। ऐसा ही एक खुलासा सीहोर जिले की रेहटी थाना पुलिस ने भी किया है। रेहटी थाना पुलिस ने डंपर से बैटरी निकलने वाले चोरों को पकड़कर उनके पास से बैटरियां भी जप्त की हैं।
जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को फरियादी जगदीश साहू पिता स्व. शिवदयाल साहू उम्र 67 वर्ष निवासी बायां थाना रेहटी, जिला सीहोर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30 मई की रात्रि में अज्ञात चोर उनके दो डम्परों से चार बैटरियां चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार फरियादी शैलेन्द्र मीणा पिता रामकिशन मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम आमला थाना रातीबढ़ जिला भोपाल वर्तमान निवासी ग्राम बोरी थाना रेहटी ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30 मई 2026 की रात्रि में उनके हार्वेस्टर से एक्साइड कंपनी की दो बैटरियां, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 289/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। चोरियों की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई। जांच के दौरान संदेही सचिन चौहान एवं शहीद मंसूरी से चोरी गई बैटरियों के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उक्त चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई कुल 6 बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार बरामद की गई। पुलिस द्वारा कुल लगभग 4 लाख रुपए मूल्य का मशरूका विधिवत जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी सचिन चौहान पिता संतूलाल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम धतूरा थाना नैनपुर, जिला मंडला वर्तमान निवासी मधुबन कॉलोनी मंडीदीप जिला रायसेन और शहीद मंसूरी पिता बफाती खां उम्र 39 वर्ष निवासी 610 क्वार्टर हिनोतिया आलम कोलार रोड भोपाल को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, प्रधान आरक्षक महेन्द्र कुमार, विकास, योगेश, अभिषेक तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button