Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

‘मामा कोचिंग क्लासेस’ का लाभ उठाने भरना होगा यह फार्म…

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर उनके गृह क्षेत्र भैरुंदा में शिक्षा और सेवा की एक नई इबारत लिखी गई है। उनके सुपुत्र और युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने मामा कोचिंग क्लासेस का भव्य शुभारंभ किया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य उन गरीब और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है, जो आर्थिक तंगी के कारण बड़े शहरों की महंगी फीस नहीं भर पाते।
बता दें मामा कोचिंग क्लासेस का लाभ उठाने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को एक विस्तृत आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म के माध्यम से छात्र की शैक्षणिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि का आकलन किया जाएगा। फॉर्म में निम्नलिखित जानकारियां मांगी गई हैं, जिसमें…
व्यक्तिगत विवरण: छात्र का नामए माता.पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग और श्रेणी।
आर्थिक स्थिति: अभिभावक का व्यवसाय और उनकी कुल वार्षिक आय।
वर्तमान गतिविधि: विद्यार्थी अभी नियमित पढ़ाई कर रहा है, नौकरी कर रहा है या पढ़ाई के साथ नौकरी कर रहा है।
लक्ष्य और रुचि: किस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और छात्र की हॉबी क्या है।
संपर्क सूत्र: स्थायी पता, जिला, स्वयं का मोबाइल नंबर और अभिभावक का मोबाइल नंबर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button