Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सलकनपुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी तूफान गाड़ी, हादसे में 8 लोग घायल

सीहोर। रेहटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सडक़ हादसा हो गया। नीलकछार हाईवे रोड पर सलकनपुर के पास यात्रियों से भरी एक तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार 8 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर उनका इलाज शुरू हो सका।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब 6.26 बजे की है। भोपाल स्थित राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को सूचना मिली कि नीलकछार हाईवे पर सलकनपुर के पास एक तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और उसमें सवार यात्री घायल हैं, जिन्हें तत्काल मदद की जरूरत है। सूचना मिलते ही थाना रेहटी में तैनात डायल-112 की फस्र्ट रिस्पांस व्हीकल को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 के जवानों ने बचाई जान, अस्पतालों में कराया भर्ती
डायल-112 स्टाफ के सैनिक अनोखी और पायलट चिंटू ने बिना कोई समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गाड़ी पलटने से घायल हुए 8 यात्रियों को तुरंत संभाला गया। इस दौरान 03 गंभीर घायलों को डायल.112 वाहन की मदद से तुरंत शासकीय सिविल अस्पताल रेहटी भेजा गया। 05 अन्य घायलों को 108 वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण सभी घायलों को तुरंत डॉक्टरी इलाज मिल सका, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। रेहटी थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button