Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

’हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए आए फटे तिरंगे

जिलेभर में अभियान के तहत बांटे जाएंगे हजारों तिरंगे, जिला प्रशासन कर रहा जोर-शोर से तैयारियां

सीहोर। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए तिरंगे भी बंटवाए जा रहे हैं। इस बार तिरंगे बनाने की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग ने उठाई। अब विभाग द्वारा सभी जिलों को तिरंगे भिजवाए गए हैं। सीहोर जिले में भी हजारों की संख्या में तिरंगे आए हैं। इनमें से सभी विकासखंडों में तिरंगे भेजे गए हैं। जिले के भैरूंदा विकासखंड में भी बंटवाने के लिए आजीविका मिशन के पास करीब 4 हजार तिरंगे भेजे गए हैं, जिनमें से कई तिरंगे फटे एवं गड़बड़ हैं। इनके फोटो, वीडियो भी सामने आए हैं। इस संबंध में नरेंद्र सिंह यादव ब्लॉक मैनेजर आजीविका मिशन भैरूंदा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगे आए हैं। संस्कृति विभाग द्वारा इसके लिए हमारे पास 4 हजार तिरंगे भेजे गए हैं, जिनमें से कुछ तिरंगों में मामूली सी मिस्टेक हैं। इन्हें छांटकर अलग कर दिया है। अभियान के तहत हर घर में साफ-सुधरे तिरंगे लगवाए जाएंगे।
इस बार स्व-सहायता समूहों से की तौबा –
गत वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के लिए स्व-सहायता समूहों से तिरंगे बनवाए गए थे। सीहोर जिले के कई स्व-सहायता समूहों ने तिरंगे बनाकर जिला प्रशासन को दिए थे, लेकिन इस बार शासन ने स्व सहायता समूहों से तौबा कर ली और तिरंगे बनाने की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग को दी।

अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे अनेक कार्यक्रम –
सीहोर जिलेभर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उमंग और उत्साह दिखाई दे रहा है। कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तिरंगा रैली, तिरंगा यात्राएं, तिरंगा सभाएं, तिरंगा रंगोली, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा पेंटिंग, तिरंगा पोस्ट आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

हर-घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा-
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा स्व-सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम के साथ ही हर-घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि तिरंगा का हमारे देश की आन-बान और शान हैं। उन्होंने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं, ताकि देश के प्रत्येक नागरिक के मान में तिरंगे के प्रति सच्ची श्रद्धा तथा सम्मान जागृत हो।

समाजसेवी एमएस मेवाड़ा द्वारा भी चलाया जा रहा अभियान –
प्रदेश के साथ ही जिलेभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम चंदेरी निवासी किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा द्वारा भी गांव-गांव पहुंचकर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की पहल की जा रही है। एमएस मेवाड़ा ग्रामीणों, किसानों के साथ मिलकर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए अपील कर रहे हैं। इसके लिए तिरंगा रैली निकालते हुए ढोलक, पेटी के साथ गीत गाकर अलग-अलग तरीके से घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। श्री मेवाड़ा का कहना है कि तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान के तहत गांव-गांव में हर घर में तिरंगा नजर आएगा। इससे पहले एमएस मेवाड़ा चुनाव के दौरान मतदान कराने की अपील भी कर चुके हैं। वे समय-समय पर ग्रामीणों, किसानों की समस्याओं को लेकर भी मुहिम चलाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Любов или приятелство: как да Бърз и лесен начин за почистване на дренажа Доматено удоволствие: Бърза Тайните на влизането в морето и реката: Как да почистите матрака Прост метод за съхранение на лук без покълване през Само за половин час: рецептата за най-вкусния кавиар от Опасни комбинации на храни: кои продукти не трябва да